पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

...कहीं धीरे-धीरे यूपी न बन जाए राजस्थान!

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आगरा. राजस्‍थान में हरियाली तो बढ़ रही है, लेकिन यूपी के पश्चिमी इलाका रेगिस्‍तान में तब्‍दील होता जा रहा है। पश्चिम यूपी की मिट्टी में पानी रोककर रखने की क्षमता लगातार घट रही है। इससे रेतीले कण बढ़ रहे हैं।
मतलब कि यूपी की माटी अब रेत में बदल रही है। मिट्टी में वह तत्‍व भी घटे हैं जो प्रकाश संश्‍लेषण में पौधों के मददगार होते हैं। यह हकीकत आगरा के आरबीएस कॉलेज और कृषि विभाग के मिट्टी परीक्षण अभियान से सामने आई है।
मृदा परीक्षण अभियान की ताजा रिपोर्ट बताती है कि यह बदलाव लोगों की सेहत, खेती और पर्यावरण के लिए बेहद खतरनाक हैं। ऐसा दो वजहों से हो रहा है। पहला कारण तो खेती के दौरान रासायनिक खादों का बेतरतीब उपयोग। दूसरी वजह है अरावली पर्वतमाला का खनन। उत्‍तर प्रदेश का खासतौर पर राजस्‍थान से सटे इलाके में काफी तेजी से बदलाव हो रहा है।
आगे जानिए कैसे ये बदलाव यूपी के लोगों को बीमार कर सकता है...