पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Dewat E Ishk Film Promotion Parniti Chopra Aditya Kapoor

PHOTOS: ताजमहल पहुंचा 'दावत ए इश्क', परिणीति और आदित्य ने की जमकर मस्ती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तस्वीर में: फिल्म के प्रमोशन में पहुंचे परिणीति और आदित्य।
आगरा. फिल्म ‘दावत ए इश्‍क’ की फूड यात्रा के दौरान रविवार को परिणीति चोपड़ा और आदित्‍य रॉय कपूर ताजमहल पहुंचे। यहां उन्होंने संगीतकार साजिद, वाजिद और गायक शबा व दानिश के साथ मिलकर संगीत कार्यक्रम का जमकर लुत्फ उठाया। ताज नेचर वॉक में जिस अंदाज में संगीत को परोसा गया, उससे जलवा बिखर गया। इससे पहले दोनों ने फतेहपुर सीकरी में सलीम शेख चिश्‍ती की दरगाह पर मन्नतें मांगते हुए चादरपोशी की।
रविवार की शाम साढ़े छह बजे परिणीति चोपड़ा और आदित्‍य रॉय कपूर पहुंचे। करीब डेढ़ घंटे तक ये दोनों कव्वालियों पर झूमते रहे। रात साढ़े आठ बजे तक दोनों ने फिल्‍म का टाइटल सॉन्ग गाकर आगरावासियों को फिल्म देखने का न्यौता दिया। इस धुन को सुनकर मौजूद दर्शक भी झूमने लगे।
19 सितंबर को रिलीज हो रही है फिल्म
परिणीति ने कहा कि वह पहली बार आगरा आई हैं और ताजमहल का दीदार किया है। उन्‍होंने कहा कि वह फिल्‍म के लिए आगरावासियों को दावत दे रही हैं।
परिणीति ने बताया कि फिल्‍म 19 सितंबर को रिलीज हो रही है और इसमें वे सेल्‍स गर्ल की भूमिका में थी। फिल्‍म में उनका नाम गुल्‍लू है। इसमें कव्‍वाली गीत और संगीत के अंदाज में बताया गया है कि किस तरह दो अलग-अलग मिजाज के लोगों में इश्‍क हो जाता है। उन्‍होंने कहा कि प्‍यार और इसके दर्द को बताने के लिए कव्‍वाली से बेहतर तरीका फिल्‍म में कुछ और नहीं हो सकता है।
शेफ के किरदार में हैं लखनऊ
आदित्‍य ने कहा कि वह लखनऊ के शेफ के किरदार में हैं। फिल्‍म में उनका नाम तारु है। लजीज व्यंजन बनाते और खाते हुए मजे करते हैं। उन्‍होंने कहा कि दो लोग खाने के जरिए प्‍यार में पड़ते हैं। आदित्‍य ने बताया कि असलियत में खाना बनाना ज्‍यादा नहीं आता है। हां, आमलेट और मैगी अच्‍छी तरह बना लेता हूं। संगीतकार साजिद ने बताया कि यशराज बैनर तले बनी इस फिल्‍म का प्रमोशन इन दिनों मुंबई टू चंडीगढ़ बाई रोड कर रहे हैं। वे मुख्‍य कलाकारों के साथ सफर में जगह-जगह रुककर प्रमोशन कर रहे हैं। इसी के तहत यह टीम आगरा पहुंची।
आगे तस्वीरों में देखिए 'दावत ए इश्‍क' के प्रमोशन में कैसे झूमे आदित्‍य और परिणीति...