तस्वीर में: मृतक कैदी दिनेश (पिता, बाएं), विशाल (ऊपर), योगेंद्र (नीचे)।
आगरा. आगरा जेल में शुक्रवार को पेशी पर आए पिता और दो पुत्रों को दीवानी परिसर में पूड़ी में जहर दे दिया गया। तारीख से लौटने पर तीनों की हालत अचानक बिगड़ गई जिससे अभिरक्षा में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने तीनों को एसएन मेडिकल कॉलेज में इमरजेंसी में भर्ती कराया था। यहां इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई। इस मामले में मृतक के भाई ने अपने अधिवक्ता चाचा समेत आधा दर्जन लोगों पर साजिश के तहत जहर देकर जान से मारने का आरोप लगाया है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी सिटी समीर सौरभ ने पांच सिपाहियों को निलंबित करते हुए 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। बताते चलें, एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराए जाने के बाद एक कैदी ने बीती देर रात दम तोड़ दिया था। इसके बाद शनिवार को तड़के और सुबह 11 बजे अन्य दोनों कैदियों ने दम तोड़ दिया।
जगदीशपुरा के भीम नगर निवासी दिनेशचंद
सोनी और उनके पुत्रों विशाल (22) और योगेंद्र
सोनी (26) को सिकंदरा और नाई की मंडी थाने की पुलिस ने एक महीने पूर्व जेल भेजा था। उनके खिलाफ अदालत में परिवाद दायर किया गया था, उक्त मामले में वारंट जारी हुए थे। शुक्रवार को पिता अपने पुत्रों के साथ जेल से तारीख पर दीवानी आए थे।
पुलिस के पूछताछ करने पर विशाल ने आरोप लगाया कि दीवानी परिसर में उनके चाचा अधिवक्ता सुरेशचंद और रमेशचंद आदि ने पूड़ी खाने को दी थी। जिसे खाने के कुछ देर बाद उनकी हालत बिगड़ना शुरू हो गई।
आगे पढ़िए जेल लौटते समय कैदियों को होने लगी उल्टी...