पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

फिरोजाबाद में सौतेले पिता ने बेटी को बनाया हवस का शिकार

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आगरा. फिरोजाबाद में सौतेले पिता द्वारा बेटी को एक साल से हवस का शिकार बनाने का मामला सामने आया है। मामला थाना रामगढ़ के कश्‍मीरी गेट इलाके का है। सोमवार की देर रात को पत्‍नी ने पति को बेटी के साथ आपत्तिजनक अवस्‍था में देख लिया था। बेटी ने उसे बताया कि मार डालने की धमकी देकर वह ऐसा कर रहा था।
चाइल्‍ड लाइन संस्‍था के सहयोग से बेटी ने मंगलवार को अब्‍दुल सत्‍तार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई है। दरअसल, कश्‍मीरी गेट में रहने वाली महिला का पति से तलाक होने के बाद देवर अब्‍दुल सत्‍ता के साथ रहने लगी थी। वह अपनी 14 साल की बेटी के साथ यहां एक साल से रह रही थी। अब्‍दुल पहले से शादीशुदा था इसके बाद उसने भाभी के साथ विवाह कर लिया। अब्‍दुल की दोनों बीवी साथ रहती थी। वह शराब पीने का आदी है।
सोमवार की देर रात महिला को अचानक अपनी बेटी के कमरे से चीख सुनाई दी। वह घबराकर उसके कमरे की ओर दौड़ी। वहां अंधेरा था। जब उसने मोमबत्‍ती जलाई तो नजारा देखकर होश उड़ गए। देवर से पति बना अब्‍दुल सत्‍तार उसकी 14 साल की बेटी के साथ लेटा हुआ था। साथ में बेटी नग्‍नावस्‍था में थी। बेटी जोर-जोर से रो रही थी। नजारा देखकर महिला को पूरा माजरा समझ में आ गया।
महिला अपनी बेटी को दूसरे कमरे में ले गई। यहां उससे काफी देर तक प्‍यार से पूछा। तब बेटी ने जो बताया उससे महिला के ऊपर अचंभे में पड़ गई। बेटी का कहना था कि उसका चाचा से बना पिता एक साल से उसका यौन शोषण कर रहा है। कई बार उसने चिल्‍लाकर बताने की कोशिश की, लेकिन वह जान से मारने की धमकी देकर चुप करा देता था। इसके बाद रात भर मां का नींद नहीं आई।
मंगलवार की सुबह होते ही पति ने समझौता करने को कहा। लेकिन वह नहीं मानी। उसने चाइल्‍ड लाइन संस्‍था से संपर्क किया। संस्‍था ने लड़की की काउंसलिंग की। इसके बाद संस्‍था के निदेशक निदेशक डॉ. जफर आलम ने महिला की बेटी की तरफ से सौतेले बाप के खिलाफ दुष्‍कर्म का मुकदमा दर्ज करवाया। सौतेला पिता फरार हो गया है। पुलिस उसे ढूंढने में लगी है। पुलिस ने उसकी बेटी की मेडिकल जांच करवाई है।