पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Flagged Off Foreign Bicycle For Tourist Help And Eco Policing On Taj Mahal

विदेशी साइकिल पर सवार होकर ताज की निगरानी करेगी पुलिस

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आगरा. ताजमहल के आसपास अब पुलिसकर्मी साइकिल पर सवार दिखाई देंगे। पर्यटकों की सहायता और ईको पुलिसिंग के लिए आगरा पुलिस ने मंगलवार को 15 विदेशी साइकिलों को हरी झंडी दिखाई। इस साइकिल की कीमत दस हजार रुपए है और इसमें दो हजार रुपए के उपकरण लगे हैं। ऐसे में कुल कीमत 12 हजार रुपए है। यह साइकिल खास तरह की है।

एसएसपी राजेश मोदक ने पुलिस लाइन में मंगलवार को समारोह में साइकिल पुलिस को रवाना किया। उन्‍होंने बताया कि यह साइकिल फायरफॉक्‍स कंपनी की है। यह चलाने में आसान है और 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है। साइकिल में सायरन, लाइट और बैटरी की भी व्‍यवस्‍था है। इस बैटरी से पुलिसकर्मी अपने वायरलेस और मोबाइल की बैटरी चार्ज कर सकेंगे।

'पुलिस स्‍कॉर्ट' रखा गया नाम

साइकिल पर सवार पुलिकर्मियों को खास तरह की जैकेट और हेलमेट भी दिया गया है। उनके पास डायरी और पेन भी रहेगा। इसमें किसी की समस्‍या को पुलिस वहीं पर दर्ज कर सकती है। साइकिल पुलिस का नाम 'पुलिस स्‍कॉर्ट' रखा गया है। एसएसपी के अनुसार, साइकिल सवार पुलिस पर्यटकों की सहायता के लिए बेहतर साबित होगी। पर्यटन फ्रेंडली बनाने के लिए ऐसा किया गया है।
साइकिल सवार पुलिस आगरा फोर्ट और ताजमहल के आसपास दिखाई देंगे। इसे सिपाही चलाएंगे, जिनकी अधिकतम उम्र 30 साल होगी। ऐसे फिट सिपाहियों को साइकिलें दी गई हैं। एसएसपी के अनुसार, ताजमहल और आगरा फोर्ट के आसपास बाइक और जीप पर सवार पुलिस भी मौजूद रहेगी। इनके साथ-साथ साइकिल पर सवार पुलिस से पर्यटकों पर भरोसा बनेगा।
आगे पढ़िए सपा सरकार के पायलट प्रोजेक्‍ट के तहत शुरू हुई योजना...