पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चेन्नई बाढ़ से आया IDEA, 500 रु. में बनाई गैजेट चार्ज करने वाली साइकिल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आगरा. ताज नगरी में एक छात्रा ने एक ऐसी साइकिल बनाई है, जो बिजली बनाने में सक्षम है। इस साइकिल को बनाने में सिर्फ 500 रुपए का खर्च आया है।
कैसे आया इसे बनाने का आइडिया
- दृष्टि ने बताया, चेन्‍नई में आई बाढ़ में उसके कुछ रिश्‍तेदार फंस गए थे।
- इलेक्ट्रिक सप्‍लाई बंद होने से कांटेक्‍ट नहीं हो पा रहा था।
- सभी के मोबाइल बंद हो गए थे। पूरा परिवार काफी दिनों तक परेशान रहा।
- इसके बाद उसके मन में ख्‍याल आया कि ऐसे हालात में बिजली की डिमांड को कैसे पूरा किया जाए।
- दृष्टि ने एक दिन साइकिल के पहिये की रगड़ से निकलने वाली लाईट देखी।
- यहीं से उसके मन में साइकिल से बिजली बनाने का आइडिया आया।
4 दोस्‍तों की मदद से की रिसर्च
- दृष्टि ने अपनी 4 दोस्‍त असना, निशा, सूरत और स्‍नेहा के साथ मिलकर रिसर्च शुरू की।
- उसने बैट्री, अल्‍टानेटर, ब्रिज, इलेक्ट्रिक फायर, कैपीसीटर, वोल्‍टेज रेगुलेटर और एलईडी लाइट खरीदी।
- इन सारी चीजों को साइकिल में लगाकर एक डिवाइस बना दी।
इंवर्टर की बैट्री भी चार्ज कर सकेगी साइकिल
- उसने बताया, साइकिल जितनी तेज चलाई जाएगी। उतनी ज्‍यादा एनर्जी निकलेगी।
- मोबाइल चार्ज करने के लिए 2 किलोमीटर साइकिल चलानी पड़ेगी।
- अगर आप चाहें तो साइकिल को स्‍टैंड पर लगाकर एक्‍सरसाइज करते हुए बिजली उत्‍पादन कर सकते हैं।
- साइकिल से बनने वाली बिजली से मोबाइल, लेटपटॉप, इमरजेंसी लाइट सहित अन्‍य गेजेट चार्ज कर सकते हैं।
- आने वाले समय में साइकिल में थोड़ा बदलाव किया जाएगा।
- इसके बाद यह इनवर्टर की बैटरी भी चार्ज कर सकेगी।
कौन है दृष्टि
- आगरा के दलायालबाग में 9वीं की छात्रा है।
- पिता नितिन पहले साइंस रिसर्च फाउंडेशन (एसआरएफ) में काम करते थे।
- वर्तमान में दयालबाग सत्संग सभा में सेवादार हैं।
आगे की स्‍लाइड्स में देखिए, छात्रा ने बनाई बिजली बनाने वाली साइकिल...
खबरें और भी हैं...