फोटो: नाले से निकाला गया वाहन चोर।
आगरा. शहर में आए दिन हो रही वाहन चोरी की घटनाओं ने लोगों को सावधान कर दिया है। सोमवार को एक मोटरसाइकिल मालिक द्वारा अपनाई गई सावधानी चोर के लिए आफत बन गई। मोटरसाइकिल चोरी कर भागा चोर उसमें लगे जीपीआरएस सिस्टम के चलते पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
जानकारी के मुताबिक, थाना सिकंदरा के कारगिल पेट्रोल पंप के पास सोमवार दोपहर वाहन चोर एक मोटरसाइकिल लेकर भाग निकला। वह जैसे ही भागा तो गाड़ी मालिक को उसका पता चल गया और उसके
मोबाइल पर बाइक की लोकेशन आती रही। हालांकि, चोर ने पुलिस को काफी घनचक्कर बनाया, लेकिन वह पुलिस सुरक्षा को नहीं भेद पाया। मंडी समिति स्थित शाहदरा चुंगी पर वह पुलिस को देख मोटर साइकिल छोड़ भागने लगा।
जब पुलिस ने चोर का पकड़ने के लिए घेराबंदी की तो वह भागने लगा और नाले में गिर गया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद चोर को बाहर निकाला और हिरासत में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वाहन चोर कालिंदी बिहार निवासी संजय है और वह ड्रग्स का आदी है।
आगे तस्वीरों में देखिए कैसे नाले से निकाला गया वाहन चोर...