आगरा. हम इस देश की आधी आबादी हैं। देश आजाद है हम अपने तरीकें से जिए तो किसी को परेशानी नहीं होनी चाहिए। इस देश में आज तक महिलाएं न्याय और अधिकारों के लिए जंग कर रही है। हम अब अपमान नहीं सहेंगे। अपनी आवाज बुलंद करने के लिए हम अब पीएम के सामने लाठी ठोकेंगे। यह कहना है कि महिला संगठन गुलाबी गैंग की प्रमुख सम्पत बहन का। उन्होंने सोमवार को महिलाओं को अपने खिलाफ हो रहे अपराधों को लेकर आवाज बुंलद करने की अपील की।
गुलाब गैंग की सम्पत बहन कहती हैं कि यदि नारी कम कपड़े पहने, तो परेशानी और देर रात में सड़क पर निकले तो परेशानी। आजाद देश में आधी आबादी को अब सम्मान देना ही होगा। उन्होंने कहा पीएम ने आम जनता से अच्छे दिन लाने का वादा किया था, लेकिन वह वर्षो से अपनी पत्नी यशोदा बहन के अच्छे दिन नहीं ला पाए। उन्होंने कहा कि अब गुलाब गैंग दिल्ली में लाठी फटकार कर मोदी से यशोदा बहन का हक मांगेगा।
उधर, शहर में आयी गुलाब गैंग की प्रमुख ने संत रविदास नगर जाकर पीड़ित महिलाओं से मुलाकात की। इसके बाद वह डीआईजी लक्ष्मी सिंह से भी मिली। इस दौरान उन्होंने डीआईजी से मांग डॉ. पंकज महेन्द्रू को अस्पताल के बजाय जेल में भेजने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि उनकी मेडिकल जांच भी होनी चाहिए।
फोटो: गुलाब गैंग की प्रमुख सम्पत बहन।