फोटो: अस्पताल में भर्ती विचाराधीन कैदी दिनेश (पिता)।
आगरा. शुक्रवार को आगरा में पेशी के दौरान पुलिस कस्टडी में ही विचाराधीन तीन कैदी दो बेटे और उसके पिता को उनके किसी परिचित ने ही खाने में जहर देकर हत्या की कोशिश की। इसके बाद पेशी से लौटने के दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई। कैदियों की बिगड़ती हालत को देखकर साथ आए सिपाहियों की हाथ-पांव फूल गए। कैदियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। एसएसपी ने घटना के लिए जिम्मेदार 6 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
घटना की सूचना पर एसएसपी शलभ माथुर और एसपी सिटी समीर सौरभ भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तुरंत तीनों कैदियों को इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जानकारी के मुताबिक, थाना जगदीशपुरा के भीमनगर निवासी दिनेश और उसके बेटे योगेंद्र व विशाल जिला जेल में विचाराधीन कैदी है।
बताया जा रहा है कि पेशी के लिए पुलिस उन्हें जिला जेल से लेकर दीवानी स्थित कोर्ट पहुंची। शाम चार बजे पेशी के बाद वह वापस जेल के लिए रवाना हो रहे थे। इसी दौरान किसी परिचित ने कैदियों को नाश्ता में जहरीला पदार्थ मिलाकर देकर खिला दिया। नाश्ते के लगभग 30 मिनट के बाद तीनों बेहोश होकर गिर गए और उनके मुंह से झाग निकलने लगा।
यह देखकर कैदियों को लेकर साथ आए सिपाहियों की हालत खराब हो गई, उन्होंने तुरंत इसकी सूचना आला अफसरों को दी। सिपाहियों की हिरासत में रहने के बावजूद उन्हें किस तरह से जहर मिला नाश्ता दिया गया, इस बात पर भी सवाल उठ रहे हैं। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे एसएसपी शलभ माथुर का कहना है कि घटना की जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
आगे देखिए, अस्पताल में भर्ती बाकी दो कैदियों की तस्वीर...