पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Loot And Murder In Crime Branch Officer's House

क्राइम ब्रांच के सिपाही के घर में लूटपाट, पत्नी की हत्या

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आगरा. ताजनगरी में सोमवार की सुबह अपराधियों ने क्राइम ब्रांच के सिपाही के घर में लूटपाट की। विरोध करने पर अपराधियों ने सिपाही की पत्‍नी की हत्‍या कर दी। उसके शव को बाथरूम में रख दिया। इसके बाद वे नकदी और जेवरात लूट कर भाग गए। सुबह जब परिवारजनों ने घर का नजारा देखा तो दंग रह गए।
इस मामले में थाना मलपुरा में प्राथमिकी दर्ज की गई है। सिपाही नीरज मथुरा पुलिस की क्राइम ब्रांच में तैनात है। वह पत्‍नी के साथ मलपुरा इलाके के गांव ‘बाद’ में रहता था। जब सिपाही मथुरा गया हुआ तभी अपराधी उसके घर में घुस गए। उस वक्‍त उसकी पत्‍नी मालती और बच्‍चे मौजूद थे।
अपराधियों की आहट पाकर मालती की नींद खुल गई। उसने विरोध किया तो अपराधियों ने उसके साथ मारपीट की और बाद में हत्‍या कर शव को बाथरूम में रख दिया। सुबह जब मालती के बच्‍चों की नींद खुली तब उसने मां के शव को देखा।
आगे पढ़े इस मामले पर क्या कहना है स्थानीय पुलिस का...