पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

श्राद्धालुओं से भरी स्कॉर्पियो को बस ने रौंदा, 1 की मौत, 5 घायल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सासनी/हाथरस. श्रद्धालुओं से भरी एक स्कॉर्पियो को रोडवेज बस ने रौंद दिया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब आठ लोग जख्मी हुए हैं। पांच लोगों को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।
ऐसे हुआ हादसा
बुधवार को आगरा की कोटली बगीची से करीब एक दर्जन श्रद्धालुओं को लेकर एक स्कॉर्पियो राजघाट (बुलंदशहर) स्थित गंगा घाट के लिए स्नान को लेकर चली थी। बताते हैं, गाड़ी सासनी के गांव बरसैं के पास पहुंची ही थी कि तेज रफ्तार बस ने एक टेंपो को टक्कर मारने के बाद स्कॉर्पियो को भी रौंद दिया। इसके बाद वह खुद भी पास के ही एक सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई।
पांच की हालत गंभीर
घटना में स्कॉर्पियो आगे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान राकेश (40) निवासी कोटली बगीची देवली रोड आगरा की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस के साथ मिल कर तत्काल घायलों को उपचार के लिए बागला जिला हॉस्पिटल भिजवाया। वहां से पांच श्रद्धालुओं को नाजुक हालत में आगरा रेफर किया गया है।
आगे की स्लाइड्स में देखिए हॉस्पिटल में भर्ती घायल...
खबरें और भी हैं...