आगरा. प्रेमनगरी आगरा में प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को गोली मार दी। जब लोगों ने उसे घेर लिया तो उसने खुद को भी गोली मार ली। मौके पर ही प्रेमी की मौत हो गई। घटना रविवार की दोपहर को एत्माउद्दौला के कटरा वजीर में हुई।
प्रेमी देवेंद्र और प्रेमिका दिव्या शादी-शुदा हैं और दोनों के बच्चे हैं। दोनों साल भर पहले भाग गए थे। अहमदाबाद घूमकर वापस लौट आए थे। एक महीने बाद दोनों आगरा पहुंचे। इसके बाद से प्रेमी अपनी पत्नी और प्रेमिका अपने पति के साथ रह रहे थे। इस बीच दोनों का मिलन जारी था।
तस्वीरों की जुबानी, पूरी कहानी...