पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Municipal Corporation Remove Encroachment People Protest Agra News

अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम टीम पर पथराव, सुविधा शुल्‍क वसूलने का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: अतिक्रमण हटाती नगर निगम की टीम।
आगरा. मुगल रोड पर बुधवार को नगर निगम की टीम अतिक्रमण अभियान चलाने पहुंची। तोड़फोड़ के दौरान स्‍थानीय लोगों ने पक्षपात का आरोप लगाते हुए टीम का विरोध किया और पथराव करने लगे। ऐसे में नगर निगम की टीम ने वहां से भागना ही ठीक समझा।

बुधवार को जब नगर निगम टीम का दस्ता कमला नगर स्थित मुगल रोड पर अतिक्रमण हटाने गई तो टीम ने एक जज सहित हॉस्पि‍टल और अन्य दो अतिक्रमणों को नहीं हटाया, जबकि अन्य तीन घरों के आगे बने चबूतरों को तोड़ दिया। नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाने में किए गए पक्षपात को लेकर लोगों का गुस्सा भड़क गया। स्‍थानीय लोगों ने टीम का विरोध करना शुरू कर दिया। गुस्साए लोगों ने पथराव कर टीम को खदेड़ दिया।

इस संबंध में स्‍थानीय निवासी जेके बंसल एडवोकेट का आरोप है कि नगर निगम की टीम रुपए लेकर तोड़ फोड़ कार्रवाई कर रही है। उनका कहना था कि नगर निगम अधिकारियों ने जिन लोगों से सुविधा शुल्क वसूला उन लोगों के अतिक्रमण को टीम ने हाथ तक नहीं लगाया।
आगे तस्‍वीरों में देखिए लोगों ने किया अतिक्रमण का विरोध...