पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Murder Culprit Arrest Police Inspector Suspend

हत्या के आरोपी को पुलिस ने कुत्ता की जंजीर से बांधा, थाना प्रभारी निलंबित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आगरा. बीते छह सितंबर को जिले में हुई हत्या के आरोपियों को शनिवार को पुलिस ने कुत्ते को बांधने वाली जंजीर में बांध दिया। उनके हाथों में हथकड़ी थी और इसे एक पतले से जंजीर से बांधा गया था। इसी हालत में पुलिस दोनों को दीवानी अदालत भी ले गई। इन दोनों आरोपियों पर अपने दोस्त की गोली मारकर हत्‍या करने का आरोप है। वहीं इस मामले में थाना प्रभारी निलंबित कर दिए गए हैं।
जानकारी के अनुसार, छह सितंबर की शाम सात बजे युवक सत्‍य नारायण अपने साथी नीलू, ओमपाल के साथ जगनेर में मेला देखने गया था। सात नवंबर की दोपहर तक जब सत्‍यनारायण वापस नहीं आया तो उसके पिता ने उसके दो साथियों के खिलाफ थाना जगनेर में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करवाई।
पुलिस ने किया था गिरफ्तार
इसी शाम को सत्‍य नारायण का शव खेड़ागढ़ क्षेत्रके सैंया रोड के किनारे लावारिस हालत में पाया गया। परिजनों ने इसकी पहचान की। उसकी गोली मारकर हत्‍या की गई थी। पुलिस ने शव का पोस्‍टमार्टम करवाया गया। इसके बाद पुलिस उनके दोस्त नीलू और ओमपाल के घर पहुंची, लेकिन वे दोनों अपने घर से फरार थे। एसपी ग्रामीण बबिता साहू ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार को छापेमारी के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनकी निशानदेही पर तमंचा और पांच कारतूस बरामद हुए। इन दोनों ने अपने दोस्त सत्‍य नारायण की हत्‍या की बात स्‍वीकार की है।
कुत्ते को बांधने वाली जंजीर का हुआ था इस्तेमाल

इन्‍हें पुलिस ने मीडिया के सामने पेश किया। उस वक्‍त दोनों के हाथों में हथकड़ी लगी हुई थी। दोनों हत्‍यारोपियों के वकील का कहना है कि आरोपियों को हथकड़ी लगाना गैरकानूनी है। इस हथकड़ी को जंजीर से बांधा गया था। इसका इस्‍तेमाल कुत्तों को बांधने में होता है। अब एसएसपी शलभ माथुर का कहना है ि‍क आरोपियों को रस्‍से से बांधना चाहिए था। इस मामले की वह खुद पड़ताल करेंगे।

थाना प्रभारी निलंबित
दोस्‍त की हत्‍या के आरोप में पकड़े दो युवकों को कुत्ते की जंजीर बांधने के बाद एसएसपी शलभ माथुर ने थाना प्रभारी ब्रह्म सिंह को निलंबित कर दिया है। उन्‍होंने बताया कि इस मामले में थाना प्रभारी ने गलती की। एसपी ग्रामीण से मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फोटो: हिरासत में आरोपी