आगरा. ईदगाह बस स्टैंड के पास सड़क किनारे रविवार की देर शाम को निर्वस्त्र हालत में युवती पाई गई। वह बदहवास हालत में थी। महिला शांति सेना की टीम ने उसे एसएन मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती करवाया। वह इतना भी नहीं बता पा रही है कि उसकी ऐसी हालत कैसे हुई। वह अपने घर का पता भी नहीं पा रही है। देर रात को उसे भरतपुर के अपना घर आश्रम में भेज दिया गया।
महिला शांति सेना की महासचिव शीला बहल ने बताया कि शाम को उन्हें एक व्यक्ति ने फोन पर बताया कि ईदगाह बस स्टैंड के पास एक युवती निर्वस्त्र हालत में है। इसके बाद वह अपनी टीम के साथ रवाना हो गईं। युवती के बदन पर एक भी कपड़ा नहीं था। यहां पहुंची महिलाओं को देखते ही यह युवती उससे लिपट गई। इसके बाद महिलाओं ने चादर मंगवाई और उसे ओढ़ाया। उसे देखकर लग रहा था कि उसके साथ अनहोनी हुई है।
बाद में हेल्प आगरा के एंबुलेंस से युवती को एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया। युवती के पैर में भी काफी चोट लगी हुई थी। शीला बहल ने बताया कि कॉलेज के इमर्जेंसी वार्ड की खराब हालत की वजह से युवती का ठीक से इलाज नहीं हो पा रहा था। ऐसे स्थित में महिलाओं ने युवती को भतरपुर के अपना घर आश्रम में भेजने का फैसला कर लिया। इसका संचालन हेल्प आगरा संस्था के अशोक बंसल करते हैं।
शीला बहल ने बताया कि काफी पूछने के बाद भी युवती नहीं बता पा रही है कि उसके साथ किस तरह की अनहोनी हुई। वह कैसे सड़क किनारे निर्वस्त्र हालत में रही? शीला बहल ने बताया कि अब युवती का इलाज अपना घर आश्रम में ही होगा। सोमवार को पता चल सकेगा कि युवती के साथ क्या हुआ है।
फोटो: पीड़ित लड़की