पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Officers Check Illegal Construction Over Canal

नाले पर बने अवैध निर्माण को अधिकारियों ने किया चिन्हित, मासूम की हुई थी मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटोः अवैध निर्माण को चिन्हित करते अधिकारी, इनसेट में मृतक मासूम।
आगरा. शहर में सड़क किनारे नाले के ऊपर बन रहे अवैध निर्माण को चिन्हित करने के लिए टीम पहुंची। इसमें एडीए टीम, एजीएम, नगर निगम और पुलिस अधिकारी शामिल रहे। उन्होंने अपनी निरीक्षण रिपोर्ट तैयार कर ली है। अब प्रशासन जल्द ही इन अवैध निर्माण को गिराने के लिए जरूरी कार्रवाई करेगा। इसके पहले अधिकारियों के आने की सूचना से बिल्डरों में हड़कंप मचा रहा।
तीन दिन पहले ही बल्केश्वर क्षेत्र में नाले को बंद कर बिल्डर की बनाई गई अवैध मल्टीस्टोरी बिल्डिंग के नीचे, मासूम कौटिल्य की मौत हो गई थी। वह अचानक खेलते हुए, वहां पहुंच गया था। इसके बाद वह कब नाले में डूब गया, इसकी किसी को जानकारी ही नहीं हुई। काफी देर बाद, पास में लगे सीसीटीवी की फुटेज चेक की गई, तो कौटिल्य बेसमेंट में भरे पानी में मिला था। इसके बाद वहां नाले पर हुए अवैध निर्माण को लेकर लोगों में आक्रोश था।
स्थानीय लोगों ने इसको लेकर हंगामा भी किया था। कमला नगर बल्केश्वर स्थित कृष्णा अपार्टमेंट की जिस बिल्डिंग के पास उसकी मौत हुई, वह पूर्व पीडब्ल्यूडी इंजीनियर आरके गुप्ता की है। उसने क्षेत्र के नाले और सड़क की जमीन पर अवैध कब्जा कर बनवाया था। वह इन्हें गिराए जाने से बचाने के लिए लिए नाले पर ही साईं बाबा का मंदिर बनवा डाला था। अवैध निर्माण को चिन्हित करने आए अधिकारियों ने जल्द ही कार्रवाई का भरोसा दिया है।
आधा दर्जन अपार्टमेंट और साईं मंदिर भी बना है नाले पर

जानकारी के मुताबिक, शहर के कमला नगर बल्केश्वर स्थित बने कृष्णा अपार्टमेंट के पास पूर्व इंजीनियर के मकान के बेसमेंट में हुई मासूम कौटिल्य की मृत्यु का कारण यहां हो रहा अतिक्रमण है। इसकी वजह से बच्चे खेलते हुए कब मकान के नीचे पहुंच जाते हैं यह पता ही नहीं चलता है।
आगे पढ़िए, क्या कहते हैं अधिकारी...