तस्वीर में: पेठे का लुत्फ उठाते परिणीति और आदित्य।
आगरा. फूड यात्रा पर निकले
परिणीति चोपड़ा और आदित्य रॉय कपूर आगरा में पेठे की दुकान देखते ही रुक गए। परिणीति ने अंगुरी पेठा खरीदा और सड़क किनारे ही आदित्य के साथ इसका स्वाद लेने लगी। वहां मौजूद लोग उन्हें देखकर हैरान रह गए। लोगों में उन्हें कैमरे मे कैद करनी की होड़ सी गल गई।
अपकमिंग मूवी ‘दावत ए इश्क’ के प्रमोशन में परिणीति और आदित्य फूड यात्रा पर निकले हैं। वे रविवार को आगरा पहुंचे थे, उन्होंने ताज में कव्वाली प्रोग्राम में शिरकत किया। इसके बाद सोमवार को वह दिल्ली के लिए रवाना हो रहे थे, तभी भगवान टॉकिज के पास उन्हें पेठे की दुकान दिख गई। परिणीति ने अपनी कार रुकवाई और पेठे की दुकान में चल दी।
अंगुरी पेठे का लिया स्वाद
दुकानदार महेश ने बताया कि परिणीति ने कहा कि पेठा तो बहुत खाया है, कुछ अलग सा पेठा चाहिए। तब महेश ने उन्हें अंगूरी पेठा दिया। यह पेठा चासनी में गीला होता है। विदेश में एक्सपोर्ट होने में यह दूसरा बड़ा हिस्सेदार है। आधा किलोग्राम पेठा लेने के बाद परिणीति दुकान से बाहर आ गई। उन्होंने सड़क किनारे खड़े होकर पेठे का डिब्बा खोला और इसे आदित्य से साझा किया। दोनों तब तक पेठा खाते रहे, जब तक कि डिब्बे में रखा पेठा खत्म नहीं हो गया।
पहली बार चखा स्वाद
अचानक अपने बीच परिणीति और आदित्य को देखकर लोग भौंचक हो गए। लोग उनका फोटो खिंचने लगी। पेठे के बारे में परिणीति ने कहा कि लजीज पेठा खाकर मजा आ गया। उन्होंने कहा कि सादा पेठा देश में कई जगह मिलता है, लेकिन अंगूरी पेठा उन्होंने पहली बार चखा है। इसी टेस्ट की वजह से आगरा का पेठा मशहूर है। करीब 15 मिनट तक पेठा खाने के बाद दोनों कलाकार एक्सप्रेस वे से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
फोटो: आगरा में पेठे की दुकान देखकर रूके परिणीति और आदित्य।