पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • People Rush Mandir Worship Shailputri Devi Navratri Latest News

शारदीय नवरात्रि पर भक्तों ने किए शैलपुत्री के दर्शन, देखिए तस्वीरें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: शैलपुत्री देवी का दर्शन करते भक्त।
आगरा. शारदीय नवरात्रि गुरुवार से शुरू हो गई। पहले दिन भक्तों ने देवी मां के पहले स्वरूप शैलपुत्री के दर्शन किए। देवी मां की पूजा के लिए शहरभर के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। इस दौरान घरों में कलश की स्थापना भी हुई। साथ ही लोगों ने व्रत रखकर दुर्गा मां की पूजा-अर्चना की।
शहर में सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया। हर तरफ भक्तों की लंबी लाइन लगी हुई थी। लोग 'जय माता दी' के नारे लगा रहे थे। कालीबाड़ी मंदिर में लोगों ने देवी के दर्शन किए। उनसे घर-परिवार में सुख-शांति की मन्नत भी मांगी। पथवारी मंदिर में भी भक्तों का तांता लगा रहा। इसके साथ ही हाथीघाट के कामख्या देवी मंदिर में भी लोगों ने दर्शन किए।
बताते चलें कि भगवती दुर्गा का पहला स्वरूप शैलपुत्री का है। हिमालय के यहां जन्म लेने से उन्हें शैलपुत्री कहा गया। इनका वाहन वृषभ है। उनके दाएं हाथ में त्रिशूल और बाएं हाथ में कमल है। इन्हे पार्वती का स्वरूप भी माना गया है। ऐसी मान्यता है कि देवी के इस रूप ने ही शिव की कठोर तपस्या की थी। इनके दर्शन मात्र से सभी वैवाहिक कष्ट दूर हो जाते हैं।
आगे देखिए, मंदिरों में दर्शन के लिए जुटे भक्तों की कुछ अन्य तस्वीरें...