आगरा. कश्मीरी बाजार में पुलिस ने रविवार की देर शाम छापेमारी कर तीन युवतियों को सेक्स रैकेट के चंगुल से बाहर निकाला। पुलिस ने सेक्स रैकेट चलाने वाली महिला और एक ग्राहक को भी गिरफ्तार किया है। छापेमारी से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि पश्चिम बंगाल से बहला-फुसलाकर लाई गई तीन युवतियां आगरा में बेची गई हैं।
इन युवतियों से जबरन देह व्यापार करवाया जा रहा था। पुलिस ने पहले मुखबिर को भेजा और इसके बाद रविवार की देर शाम को छापेमारी कर दी। एसपी सिटी समीर सौरभ ने बताया कि कश्मीरी बाजार इलाके के माल का बाजार में कई कोठों में छापेमारी की गई। इसमें शिल्पा के कोठे से युवतियां बरामद हुई हैं। वहां पर एक ग्राहक भी गिरफ्तार हुआ है।
छापेमारी के दौरान समाज कल्याण बोर्ड की सदस्य मोनिका नाज खान भी मौजूद थीं। उन्होंने ही एसएसपी को सूचना दी कि थाना छत्ता के माल के बाजार और कोतवाली के
कश्मीरी बाजार में बदनाम गलियों के कोठों पर पश्चिम बंगाल की लड़कियों से सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। इस सूचना की पुष्टि मुखबिर के द्वारा एसएसपी पी. राजेश मोदक ने करवाई। इसके बाद छापेमारी की गई।
भारी संख्या में फोर्स के साथ छापेमारी से समूचे कोठा संचालकों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि कुछ कोठो से संचालकों ने लड़कियों को पीछे के रास्ते से बाहर निकाल दिया। एसपी सिटी समीर सौरभ ने बताया कि बरामद युवतियों से उनका पता लिया गया है। युवतियों को उसके परिवार को सौंपा जाएगा। देह व्यापार का संचालन करने वाली शिल्पा के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम के तहत थाना कोतवाली में केस दर्ज किया गया है।
आगे देखें बदनाम गलियों में पुलिस की छापेमारी से जुड़ी अन्य तस्वीरें...