पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Prostate Cancer Awareness Classy Bike Rally Agra

प्रोस्टेट कैंसर के प्रति जागरूकता के लिए निकली क्लासी बाइक रैली, देखें तस्वीरें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तस्वीर में: बाइक रैली निकालते लोग।
आगरा. दुनिया भर में पुरुषों की मौत के पांचवे सबसे बड़े कारण प्रोस्टेट कैंसर के प्रति जागरूकता के लिए आगरा में रविवार को क्‍लासी बाइक्स का कारवां निकला। वी रॉयल राइडर्स मोटरसाइकिल क्‍लब ऑफ आगरा और मोटोरोडर्स क्‍लब की ओर से यह कार्यक्रम हुआ। इस रैली में बाइकर्स हार्ले डेविडसन, इंट्रूडर, ह्यूसोंग जैसी बाइक्स पर जलवा बिखेर रहे थे। रैली में एक साथ एक दर्जन से अधिक खास तरह की बाइक्स को देखकर लोग चौंक रहे थे। इसी दौरान लोग प्रोस्टेट कैंसर से जुड़े तथ्‍य के पर्चे भी बांट रहे थे।
रविवार की शाम को यह कारवां शहर भ्रमण के लिए संजय प्‍लेस स्थित कॉसमॉस मॉल से निकला। वी रॉयल राइडर्स के हरीश खंडेलवाल ने कहा कि आगरा समेत दुनिया के 56 देश के 250 शहरों में एक साथ रविवार को जागरूकता बाइक रैली निकाली गई है। इसका मुख्‍य उद्देश्य प्रोस्टेट कैंसर और पुरुष स्‍वास्‍थ्‍य से संबंधित अनुसंधान के लिए नैतिक और वित्‍तीय समर्थन जुटाना है। इस कार्यक्रम में पुरुष औपचारिक वेशभूषा में अपनी विंटेज और क्‍लासी बाइक्स पर रैली निकालते हैं। इसकी वजह से यह लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनता है।

जागरूकता के लिए निकाली रैली
डॉ. संदीप अग्रवाल ने कहा कि वर्ल्ड कैंसर रिपोर्ट 2014 के मुताबिक हर साल करीब 11 लाख पुरुष प्रोस्टेट कैंसर से प्रभावित होते हैं। इनमें तीन लाख से अधिक की मृत्‍यु हो जाती है। यह बड़े पैमाने पर पुरुषों को चपेट में ले रही है। उन्‍होंने कहा कि बाइक रैली से आगरा में प्रोस्टेट कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने की सफल कोशिश हुई है। इस तरह की कोशिश लगातार होनी चाहिए।
आगे देखिए क्लासी बाइक्स रैली की तस्वीरें...