पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Radha Krishna Idol Stolen Police Investigation Agra Uttar Pradesh

खेरागढ़ में 200 साल पुरानी राधा-कृष्ण मूर्ति चोरी, इलाके में हड़कंप

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आगरा. खेरागढ़ के गांव बिधौली से 200 साल पुरानी अष्ट धातु की राधा-कृष्ण की मूर्तियां शनिवार की देर रात चोरी हो गई। चोर मंदिर की पीतल की 8 मूर्तियों को भी ले गए। चोरी हुई मूर्तियों का वजन करीब 10 किलो था। रविवार की मंदिर के पुजारी ने मूर्तियां गायब देखी, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
पुजारी महावीर ने बताया कि रविवार की सुबह उन्होंने पूजा-अर्चना के लिए मंदिर के पट खोले। राधा-कृष्ण की मूर्तियां गायब थीं। इसे देखते ही उनके पैरों तले जमीन निकल गई। पुजारी ने बताया कि शनिवार को करीब साढ़े छह बजे खाना-खाने को गए थे। इसके बाद आए, तो मंदिर का गेट खुला हुआ था। उन्‍हें सब कुछ सही नजर आया। तब वह रात को मंदिर बंद कर चले गए।
सुबह मंदिर के कपाट खोले गए, तो मूर्तियां नहीं थी। गांव में राधा-कृष्ण के संचालक विनोद अग्रवाल हैं। उन्‍होंने बताया कि ये मंदिर उनके पूर्वजों का है। सात-आठ पीढ़ी पहले इस मंदिर का निर्माण किया गया था। घटना की जानकारी होने पर वह मंदिर पहुंचे। ग्रामीणों ने उन्हें आश्वासन दिया कि गांव के लोग चोरों का पता लगा कर मूर्तियां वापस लाने का प्रयास करेंगे।
बताया जा रहा है कि अष्‍ठ धातु से बनी राधा-कृष्‍ण की मूर्तियों की कीमत करोड़ों रुपए है। गांव के कई मंदिरों में पहले भी चोरी हो चुकी है। हालांकि, मूर्तियां मिल गईं थीं। अब ग्रामीणों को उम्‍मीद है कि फिर से ये मूर्तियां मिल जाएंगी। सीओ सलमान ताज पाटिल ने बताया कि मंदिर से मूर्तियां चोरी हो गईं हैं। थाने पर लिखित में कोई शिकायत नहीं आई है। यदि ऐसी शिकायत आई, तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से पड़ताल कर रही है।
फोटो: मंदिर से गायब हुई मूर्तियों के बारे में बताते पुजारी।