पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Railway Chairman Inspection Semi Highspeed Train Agra Latest News

30 नवंबर तक चलने लगेगी सेमी हाईस्‍पीड ट्रेन, 100 मिनट में पहुंचेगी आगरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: हाईस्पीड ट्रेन।
आगरा. देश की पहली सेमी हाईस्‍पीड ट्रेन 30 नवंबर तक दौड़ने लगेगी। 160 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली यह ट्रेन 90 मिनट के बजाय 100 मिनट में नई दिल्‍ली से आगरा पहुंचेगी। ट्रेन के चलने से पहले जो भी कागजी प्रक्रिया है, उसे अगले तीन महीने में पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए ट्रैक पर खास काम किए जाएंगे। ये जानकारी रेलवे के चेयरमैन अरुणेंद्र कुमार ने दी। शनिवार को उन्होंने सेमी हाईस्‍पीड ट्रेन के संचालन के लिए नई दिल्‍ली से आगरा तक के ट्रैक का जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने बताया कि अब रेलवे ने 200 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से ट्रेन चलाने के प्रस्‍ताव पर काम शुरू कर दिया है। इसके लिए जापान के सहयोग से अधिक क्षमता के इंजन, बोगी, ट्रैक और तार का निर्माण किया जाएगा। अरुणेंद्र कुमार ने बताया कि 195 किलोमीटर का ट्रैक सेमी हाईस्‍पीड ट्रेन के कॉमर्शियल संचालन के लायक है। इसके दो ट्रायल भी पूरी तरह से सफल रहे हैं। ऐसे में इस ट्रेन को जल्द ही यात्रियों को लिए चालू कर दिया जाएगा।
निजामुद्दीन स्टेशन से चलाने का था विचार
रेलवे चेयमैन अरुणेंद्र कुमार ने बताया कि 90 मिनट में आगरा पहुंचने के लिए इस ट्रेन को पहले दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से चलाने का विचार था। इससे करीब 13 मिनट की बचत हो जाती, लेकिन बाद में इसे नई दिल्‍ली से ही चलाने का फैसला लिया गया। उन्होंने बताया कि कुछ वक्‍त बाद भोपाल शताब्‍दी की रफ्तार भी 160 किलोमीटर प्रति घंटा कर दी जाएगी। यह रफ्तार सिर्फ नई दिल्‍ली से आगरा तक के लिए होगी। ऐसा सिर्फ सेमी हाईस्‍पीड ट्रेन के कॉमर्शियल संचालन के बाद होगा।
आगे की स्लाइड में पढ़िए, ट्रेनों की रफ्तार के संबंध में रेलवे के चेयरमैन ने क्या कहा...