पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

\'सपा गुंडा पार्टी, भाजपा दंगा पार्टी और बसपा लुटेरी पार्टी है\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आगरा. राष्‍ट्रीय लोकदल ने आगरा के कोठी मीना बाजार में गुरुवार को संकल्‍प रैली आयोजित की। इस दौरान रालोद सुप्रीमो अजित सिंह ने सपा को गुंडा पार्टी, भाजपा को दंगापार्टी और बसपा को लुटेरी पार्टी बताया। उन्‍होंने कहा कि मुजफ्फरनगर कांड सांप्रदायिक दंगा नहीं, बल्कि राजनीतिक दंगा था। समाजवादी पार्टी और भाजपा ने मिलकर इस दंगे को अंजाम तक पहुंचाया।
अजित सिंह ने इस रैली के माध्‍यम से पश्चिम यूपी में मोदी से बड़ा खुद का कद बनाने की कोशिश की। उन्‍होंने कहा कि दावा किया कि कोठी मीना बाजार मैदान में मोदी की रैली से ज्‍यादा भीड़ है और यह देखकर भाजपाइयों के होश उड़ गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में साढ़े पांच मुख्‍यमंत्री हैं। किसी भी पार्टी को वही वादे करने चाहिए जो, पूरा कर सके। लेकिन सपा ने वादे नहीं निभाए। उन्‍होंने लोगों से लोकसभा चुनाव में एकजुट होने की अपील की।
सांसद जयंत चौधरी ने खुद को चौधरी चरण सिंह का असली वारिस बताया। हालांकि बाद में उन्‍होंने लोगों से कहा, ‘आप चौधरी साहब की विसारत को संभालेंगे।’ उन्होंने कहा कि जिस वक्‍त मुजफ्फरनगर दंगे के बाद बच्‍चे–बूढे ठंड से मर रहे थे, उस वक्‍त अखिलेश और सपा सरकार सैफई में मजे ले रही थी। वहां करोड़ों रुपए खर्च कर हीरो-हिरोइन को नचाया जा रहा था। इसका जवाब आने वाले लोकसभा चुनाव में जनता देगी।
कानून व्‍यवस्‍था पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि सत्‍ता में आए तो कृषी व उद्योग को आगे बढ़ाएंगे। उन्‍होंने कहा कि यूपी में बिजली नहीं है, ऐसे में कोई उद्योग आखिर क्‍यों लगेगा। रैली के दौरान पूरा मैदान लोगों से भरा हुआ था। इस दौरान मंच पर जयंत की पत्‍नी चारू सिंह भी मौजूद थी। एक सवाल के जवाब में जयंत ने कहा कि चारू राजनीति में नहीं आएंगी।