पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Road Accident Children Dead Agra Latest Crime News

सड़क पार कर रहे एक बच्चे को ट्रक ने रौंदा, गुस्साएं ग्रामीणों ने रोड पर लगया जाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आगरा. खंदौली इलाके नादऊ गांव में बुधवार को सड़क पार कर रहे 14 वर्षीय जावेद को ट्रक ने रौंद दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने दौड़कर ट्रक और ड्राइवर को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। इस दौरान गुस्‍साएं ग्रामीणों ने सड़क जाम कर हंगामा किया। पुलिस ने शव का पोस्‍टमार्टम करवाकर पर परिवार को सौंप दिया है।
बताया जा रहा है कि मृतक जावेद बुधवार सुबह खेत से सब्‍जी लेकर घर जा रहा था। उसने जैसे ही सड़क पार किया, तभी तेज रफ्तार से ट्रक आ गया और उसने रौंद दिया। खून से लतपथ जावेद के शव को देखकर लोगों में गुस्‍सा फैल गया। लोगों ने बाइक से पीछा कर ट्रक को रुकने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद लोगों ने ट्रक चालक की जबरदस्‍त पिटाई कर दी। इसी दौरान लोगों ने पुलिस को सूचना भी दे दी। तब पुलिस ने ग्रामीणों के कब्‍जे से ट्रक चालक को अपनी हिरासत में लिया।
इसी दौरान अफवाह फैल गई कि पुलिस ने आरोपी चालक को भगा दिया। थोड़ी ही देर पूरे गांव के बच्‍चे, जवान और बूढ़े यहां पहुंच गए। महिलाएं भी लाठी डंडा लेकर आ गई। लोगों ने करीब दो घंटे तक आगरा अलीगढ़ मार्ग जाम कर दिया। आक्रोशित लोगों की भीड़ का कहना था कि आरोपी ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई और मृतक के परिवार को मुआवजा दिया जाए। इसके बाद पुलिस ने भीड़ को समझाया कि आरोपी ड्राइवर थाने में हिरासत में है। तब लोगों ने जाम खत्‍म किया। हालांकि इसमें करीब दो घंटे से अधिक का समय लग गया।
मृतक जावेद के चाचा अमीन बताया कि जावेद के पिता मजदूरी का काम करते हैं। उनके परिवार में तीन बेटे में वह दूसरे नंबर का था। वह भी गांव में पानी की सप्‍लाई के काम में मदद किया करता था। सीओ एत्‍मादपुर अवनीश कुमार ने बताया कि इस मामले में आरोपी चालक हमेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।
तस्वीर में: मृतक जावेद (इनसेट में) मौत के बाद सड़क पर जाम लगाए ग्रामीण।