पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Robbery Gang Arrested Agra Police Latest Crime News

पुलिस के हत्थे चढ़े शातिर लुटेरे, रात के अंधेरे में करते थे लूटपाट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आगरा. पुलिस ने छापेमारी के दौरान लुटेरों के एक गैंग को पकड़ा है, जो आगरा के अलग-अलग जगहों रात के अंधेरे में पर लूटपाट किया करते थे। इनके पास से चोरी की तीन बाइक और एक तमंचा बरामद हुआ है। इस गैंग में तीन युवक हैं। सभी ने एक साल के भीतर हुए चार बड़े अपराध को स्‍वीकार किया है। आरोपियों को मंगलवार को जेल भेज दिया गया।
एसपी ग्रामीण बबिता साहू ने मंगलवार को बताया कि मलपुरा थाना प्रभारी इंद्रजीत सिंह के नेतृ्त्व में पुलिस ने सोमवार की शाम को छापेमारी की। इस दौरान लुटेरों के गैंग से सामना हुआ। शुरू में लुटेरों ने एक राउंड फायरिंग की और इसके बाद भागने लगे। तब पुलिस ने तीन अपराधियों को पकड़ लिया।
इन वारदातों को दिया था अंजाम
गिरफ्तार आरोपियों में आगरा निवासी प्रेम सिंह, मथुरा निवासी कप्‍तान उर्फ भूरा, लखनऊ के अलीगंज निवासी मनीष गुप्‍ता शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि गैंग ने पूछताछ में बताया कि गैंग के सदस्‍यों ने पांच महीने पहले हाथरस रोड पर नहर के किनारे एक स्कॉर्पियो गाड़ी की लूट की घटना स्‍वीकार की है। पिछले साल इस गैंग ने किरावली के अछनेरा रोड पर एक अपाचे बाइक लूटी थी। चालक से उसके रुपए व मोबाइल भी छीने थे। अक्टूबर 2013 में थाना कागारौल इलाके में गढमुक्‍खा मोड़ के पास एक स्विफ्ट डिजायर कार में सवार दंपति से जेवर और नकदी लूटी थी।
ये समान हुआ है बरामद
पकड़े गए इन लुटेरों के पास से दो हीरो होंडा पैशन प्रो, एक बजाज प्लेटिना बाइक, कारतूस के साथ एक देशी तमंचा, दो छुरी बरामद किए गए हैं। गैंग को पकड़ने वाली टीम को एसएसपी शलभ माथुर ने पांच हजार रुपए नकद इनाम देने की घोषणा की। गैंग के सदस्‍यों को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपियों को 14 दिनों के लिए जेल भेजने का आदेश दिया।
तस्वीर में: एसपी ग्रामीण बबिता साहू और उनके पीछे लुटेरा गैंग के तीन सदस्‍य।