पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Samajwadi Party Women Worker Protest Shivpal Yadav Program Agra

शिवपाल यादव के कार्यक्रम में महिला सभा अध्यक्ष पर लगे चोरी के इल्जाम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आगरा. कानून से खिलवाड़ और दबंगई के लिए सपा खेमा हमेशा चर्चित रहता है। सपा कार्यकर्ताओं पर कई आरोप लगते रहे हैं। बुधवार को सूरसदन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में सपा महिला सभा अध्यक्ष पर महिला कार्यकर्ताओं द्वारा लाई गई चांदी के मुकुट को चोरी से शिवपाल यादव को देने के आरोप लगे हैं। महिला कार्यकर्ताओं ने इसे लेकर हंगामा भी किया। बाद में उच्च पदाधिकारियों के समझाने और महिला सभा अध्यक्ष के माफी मांगने पर मामला शांत हुआ।
यूपी के कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने बुधवार को आगरा का दौरा किया। उन्होंने सूरसदन में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लिया। इसके बाद सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें कई मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर तीन महीने में लोगों की हितों को देखते हुए नई योजनाएं ला रही है। अब हजारों करोड़ की योजनाओं से आगरा को सुंदर बनाया जाएगा।
कार्यक्रम में भड़की महिलाएं
कार्यक्रम में कुछ महिलाएं कैबिनेट मंत्री से मिलने की कोशिश कर रही थीं। वे शिवपाल को भेंट करने के लिए चांदी का मुकुट लेकर आई थी। इसी दौरान महिला सभा अध्यक्ष ने गलती से मुकुट खुद शिवपाल को दे दिया। बस फिर क्या था। महिलाएं भड़क गई।
शिकायत करने से रोका गया
आगरा के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष गीता शाक्य और महिला सभा की जिलाध्यक्ष प्रतिभा तोमर ने बताया कि हम सुबह सैकडों महिलाओं के साथ सभा में पहुंचे थे। यहां आते ही हम नियम से मुख्य आयोजकों के पास गए। हमने मंत्री के स्वागत के लिए एक थाल में बुके और चांदी का मुकुट वहां मंच पर दे दिया और आयोजकों द्वारा स्वागत में बुलाने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन महिला सभा अध्यक्ष क्षमा जैन ने मुकुट शिवपाल यादव को दे दिया। हम मंत्री जी से इसकी शिकायत करने वाले थे, हालांकि, हमे ऐसा करने से रोक दिया गया।
आगे पढ़िए, क्या कहती हैं क्षमा जैन...