पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Seventy Lakhs Theft Agra Latest Crime News

चोरों ने मचाया कोहराम, एक साथ दो घरों से की 70 लाख की चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आगरा. चोरों ने बुधवार की रात को आगरा में कोहराम मचा दिया। दो घरों में चोरी कर करीब 70 लाख रुपए से अधिक का सामान चुरा लिया। एक मकान रिटायर्ड टीचर का तो दूसरा मकान रिटायर्ड सैन्‍य अधिकारी का है। इसके अलावा चोरों ने दो दुकानों की छत काट दी और इसमें रखे कीमती मोबाइल ले गए। पुलिस ने इन मामलों की तहकीकात शुरू की है।
थाना शाहगंज क्षेत्र के अयोध्‍या कुंज मोहल्‍ले में चोरों ने रिटायर्ड शिक्षक हरेंद्र प्रसाद के घर से करीब 60 से 70 लाख रुपए के गहने और कैश रकम चुरा लिया। वह फतेहपुर सीकरी के बीआर इंटर कॉलेज से रिटायर्ड हैं। उनके बेटे जूता कारोबारी अमित बंसल ने बताया कि बुधवार की रात को लाइट नहीं आ रही थी। इसके बाद पूरा परिवार सो गया। अंधेरा का फायदा उठाकर चोर ने ताले तोड़ दिए और अंदर घुस आए।
गुरुवार की सुबह जब आंख खुली तो अलमारी के ताले टूटे पड़े थे। इसके बाद परिवार के सभी सदस्‍यों के होश उड़ गए। अमित बंसल ने बताया कि अलमारी में से करीब सवा दो किलोग्राम सोने के आभूषण के साथ नकदी गायब है। चोरी के बाद से परिवार सदमे में है। यहां पर दोपहर को पुलिस ने फॉरेंसिक टीम से चोरों से जुड़े सबूत इकट्ठे किए हैं।
चोरों ने बाहर का दरवाजा किया लॉक
इसी घर के पड़ोस में स्थित एक रिटायर्ड आर्मी अधिकारी के घर का ताला भी चोरों ने काट डाला। मकान मालिक घर में मौजूद नहीं थे। किराएदार महावीर प्रसाद दीक्षित ने बताया कि चोरों ने रात को घर में धावा बोला था। चोरों ने कमरे का दरवाजा बाहर से लॉक कर दिया। इसके बाद चोरों ने चोरी की। गुरुवार की शाम तक मकान मालिक यहां नहीं पहुंचे हैं, इसकी वजह से चोरी हुई संपत्ति का आंकलन पुलिस नहीं लगा सकी है।
कीमती मोबाइल लेकर फरार हुए बदमाश
दूसरी ओर शमसाबाद कस्‍बे में चोरों ने दो दुकानों के छत काट दिए। गांधी चौक स्थिति नीलेश जैन की दो मोबाइल शॉप है। उनके पिता का दस दिन पहले निधन हो गया था। इसलिए दुकान में कम आते थे। बुधवार की रात को दुकान की छत काट डाला और यहां से कीमती मोबाइल लेकर फरार हो गए।
तस्वीर में: चोरी के बाद रिटायर्ड शिक्षक हरेंद्र बंसल की पत्‍नी का बुरा हाल।