आगरा. लखनऊ के बाद अब स्वाइन फ्लू आगरा में फैल चुका है। यहां स्वाइन फ्लू के छह नए मामले सामने आए हैं। इसमें एक जूनियर डॉक्टर, तीन बच्चे और दो महिलाएं शामिल हैं। नेशनल सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल (एनसीडीसी), दिल्ली ने इसकी पुष्टि की है। मंगलवार को इसकी रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग बेहद सतर्क हो गया है।
बीते गुरुवार को एसएन मेडिकल कॉलेज में स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीज छह साल के बच्चे को भर्ती किया गया था। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने निजी लैब और एसएन से 18 संदिग्धों के स्वाइन फ्लू (एच1एन1) की जांच के लिए सैंपल एनसीडीसी भेजे थे। शाम को मेल से भेजी गई रिपोर्ट में एसएन के मेडिसिन विभाग के जूनियर डॉक्टर, जज कंपाउंड निवासी छह साल के बच्चे के अलावा चार लोगों के एच1एन1 से पीड़ित होने की पुष्टि हुई।
क्या कहते हैं सीएमओ
सीएमओ डॉ. एचएस दानू ने बताया कि सात संदिग्धों में से छह की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वाइन फ्लू पीड़ितों और उनके परिजनों पर नजर रखी जा रही है। शहर में लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्हें इस बीमारी के लक्षणों और बचाव के बारे में बताया जा रहा है।
आगे पढ़िए, क्या है स्वाइन फ्लू...