पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Students Participate Adventures Sports Agra Uttar Pradesh News

PHOTOS: एडवेंचर स्पोर्ट्स में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आगरा. जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में शनिवार को एडवेंचर स्पोर्ट्स कार्यक्रम का आयोजन हुआ। दिल्ली की एक अग्रणी संस्था रॉकस्पोर्ट ने इसे आयोजित किया। इसमें नर्सरी से 11वीं तक के बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम में बच्चों के लिए 25 से अधिक साहसिक खेलकूदों को शामिल किया गया, जिसमें उन्होंने अपनी प्रतिभा दिखाई।
एडवेंचर स्पोर्ट्स कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आगरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक डॉक्टर राम सुरेश यादव ने किया। कार्यक्रम के लिए बच्चों को जूनियर और सीनियर वर्गो में बांटा गया था। इसके तहत वैली क्रॉसिंग, स्विंगिंग, ब्रिज जोरविंग स्पोर्ट, क्लिबिंग, टार्जन स्विंग, डबल रोप की प्रतियोगिताएं हुई। इसमें बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इस मौके पर स्कूल के वाइस प्रिंसिपल पुनीत वरिष्ठ ने अतिथियों को धन्यवाद दिया। साथ ही कहा कि जीडी गोयनका स्कूल का हमेशा यह लक्ष्य रहा है कि वह अपने बच्चों को साहसिक कार्यक्रमों से परिचित कराये। इसलिए एडवेंचर्स स्पोर्ट्स का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि खेलों से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। इसलिए बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी रूचि लेनी चाहिए।
आगे देखिए, संबंधित तस्वीरें...