आगरा. पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ताज महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। शहर में आयोजनकर्ता इसकी तैयारियां जोर-शोर से कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि सीएम अखिलेश यादव जल्द ही तैयारियां का जायजा लेने आगरा आ सकते हैं। ऐसे में सोमवार को मंडलायुक्त प्रदीप भटनागर ने शिल्पग्राम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परिसर में हाई मास्ट स्ट्रीट लाइट लगाने, रंगाई-पुताई करने, पीने का पानी, अग्निशमन व्यवस्था और बिजली आपूर्ति समय रहते दुरुस्त करने के निर्देश दिए। ताज महोत्सव का शुभारंभ 18 फरवरी से हो रहा है और यह 27 फरवरी तक चलेगा।
ताजमहल को देखने तो साल भर पर्यटक आते रहते हैं, लेकिन ताज महोत्सव के दौरान यहां काफी रौनक बढ़ जाती है। ताजमहल भारतीय पर्यटकों के साथ विश्व के लाखों पर्यटकों को अपनी तरफ खींचता है। यह महोत्सव हर एक के लिए रोमांच और मनोरंजन प्रदान करता है। ताज महोत्सव की तैयारी अब चरम पर है। शिल्प ग्राम में मुक्ताकाशीय मंच और स्टालों का निर्माण होना शुरू हो गया है। दो दर्जन से अधिक आए शिल्पकारों ने आने स्टालों पर कब्जे कराना शुरू कर दिए है।
ताज महोत्सव की शुरूआत 1992 में की गई थी। उत्तर प्रदेश पर्यटन द्वारा हर साल इस उत्सव का आयोजन किया जाता है। इस उत्सव में बड़ी संख्या में सैलानी और भारतीय पर्यटक घूमने आते हैं। ताजमहल अविश्वसनीय भारत के बारे में बताता है, जो भारत के सबसे
खूबसूरत ऐतिहासिक जगह है। ताज महोत्सव का थीम पैगाम-ए-मोहब्बत रखा गया है। कला, शिल्प, संस्कृति और व्यंजनों के शौकीनों के बीच तो इस महोत्सव का खास महत्व है।
मेले का आयोजन ताज महल के पूर्वी दरवाजे पर स्थित शिल्पग्राम में हो रहा है। मेले में प्रवेश के लिए टिकट का शुल्क 50 रुपए रखा गया है। 12 वर्ष तक के बच्चों और विदेशी पर्यटकों के लिए प्रवेश नि:शुल्क है। जो पर्यटक लगातार 10 दिनों तक इस मेले में भाग लेना चाहते हैं, उनके लिए टिकट की कीमत सिर्फ 300 रुपये रखी गई है। इसी टिकट से आप यहां आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी मजा उठा पाएंगे। इस मौके पर नृत्य-संगीत के कई कार्यक्रम होंगे और 10 दिनों तक ढेर सारे व्यंजनों का भी आनंद उठा पाएंगे।
आगे देखिए, संबंधित तस्वीरें...