पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Tajmahal Houseful Board For Foundation Safety Agra News

ताजमहल पर लगेगा हाउसफुल का बोर्ड, एक घंटे में 6 हजार लोग करेंगे दीदार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आगरा. ताजमहल में कुछ वक्‍त बाद आपको हाउसफुल का बोर्ड लगा दिख सकता है। यहां एक घंटे में छह हजार पर्यटक ही ताजमहल का दीदार कर पाएंगे। इसकी बुनियाद को सलामत रखने के लिए ऐसा किया जा रहा है। नेशनल एनवायरमेंटल इंजीनियरिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (नीरी) ने भारतीय पुरातत्‍व सर्वेक्षण (एएसआई) से इसकी सिफारिश की है। इससे जल्द से जल्द लागू करने को कहा गया है।
नीरी ने अपनी रिपोर्ट में ताजमहल के मुख्‍य मकबरे पर खास ध्‍यान रखने को कहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस पर ध्‍यान रखा जाए कि पर्यटकों की भीड़ किसी एक स्‍थान पर लगातार न जुटें। कोशिश होनी चाहिए कि पर्यटक लगातार चलते रहें। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि एक घंटे में अधिकतम छह हजार पर्यटकों को मुख्‍य मकबरे पर जाने दिया जाए। इससे ज्‍यादा लोगों के जाने से ताजमहल की नींव पर दबाव बढ़ेगा और नुकसान भी हो सकता है।
शनिवार-रविवार को होती है ज्यादा भीड़
दरअसल, ताजमहल पर खासकर शनिवार और रविवार को अक्‍सर जबरदस्‍त भीड़ होती है। हजारों लोग मुख्‍य स्‍मारक पर खड़े होते हैं। भारतीय पुरातत्‍व सर्वेक्षण ने नीरी से ताजमहल पर पर्यटकों की भीड़ के दबाव और भारण क्षमता (कैरिंग कैपेसिटी) की जांच का जिम्‍मा दिया था। पिछले डेढ़ साल से नीरी इसकी जांच कर रही थी। अब इसने एएसआई को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है।
आगे पढ़िए, क्या कहते हैं आंकड़े...