आगरा. प्रदेश की कानून-व्यवस्था बद से बदतर होती जा रही है। मंगलवार को पुलिस चौकी से महज 20 मीटर दूर स्थित
मोबाइल शॉप में चोरी हो गई। चोरों ने शटर काट कर लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। वारदात के काफी घंटे बीतने के बाद पुलिस को इसकी जानकारी हुई। पुलिस ने मौका का मुआयना किया। मामले की तफ्तीश की जा रही है।
मामला थाना न्यू आगरा के खंदारी पुलिस चौकी का है। आगरा-दिल्ली हाइवे स्थित इस चौकी से 20 मीटर दूर मऊ रोड खंदारी स्थित अतुल गुप्ता की मूवी क्लब एंड गिफ्ट सेंटर नाम से मोबाइल की शॉप है। मंगलवार की रात अतुल दुकान बंद कर एक शादी समारोह में गए थे। इसी दौरान चोरों ने दुकान में सेंध लगाई। मौके पर पुलिस के देरी से पहुंचने पर दुकानदारों में रोष है।
दुकानदार अतुल गुप्ता के अनुसार, पुलिस चौकी होने के बावजूद पुलिस गश्त नहीं करती। इसका नुकसान लोगों को उठाना पड़ता है। दुकान से 1.5 लाख के मोबाइल चोरी हुए हैं। इसके अलावा रिचार्ज कूपन और गल्ले में रखे पैसे भी गायब हैं। न्यू आगरा थाना इंचार्ज अजय पाल के अनुसार, उन्हें चोरी की सूचना मिली है। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की पड़ताल की जा रही है।
आगे देखिए, संबंधित तस्वीरें...