पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Thieves Trying Steal Bank And Cut Shutter Police Investigation Start

आगराः बैंक का शटर काटकर चोरों ने की घुसने की कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आगरा. आगरा में आर्यव्रत यमुना ग्रामीण बैंक पर चोरों ने सोमवार रात धावा बोल दिया। उन्होंने शटर काटकर बैंक में घुसने की कोशिश की। वहीं, बैंक के अधिकारी नुकसान का जायजा ले रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, बैंक की जगनेर शाखा पर आगरा शहर से करीब 40 किलोमीटर दूर है। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने बैंक का शटर कटा हुआ देखा। इसके बाद गांववालों ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस करीब दस बजे तक बैंक के अधिकारी और कर्मचारियों का इंतजार करती रही। बाद में अधिकारियों के बैंक पहुंचने पर चोरी का जायजा लिया जा रहा है।
शहर में बैंक में चोरी के प्रयास का है तीसरा मामला
बताया जा रहा है कि बैंक में सीसीटीवी कैमरा नहीं है। हालांकि, घटनास्थल से पुलिस चौकी करीब एक किलोमीटर की दूरी पर है। वहीं, इस इलाके में पिछले दो महीने में बैंक में चोरी के प्रयास का यह तीसरा मामला है। इससे पहले अछनेरा में चोरों ने बैंक की दीवार तोड़कर चोरी करने की कोशिश की थी।
प्रतीकात्मक तस्वीर।