आगरा. ताजनगरी में लगातार तीसरे दिन बम का खौफ बरकरार है। अब बुधवार को एमजी रोड पर कपड़े के झोले में लावारिस टिफिन मिला है। बम की आशंका में सूरसदन तिराहे पर एमजी रोड का ट्रैफिक रोक दिया गया है। यह सड़क आगरा की लाइफ लाइन मानी जाती है।
क्या है पूरा मामला
- बुधवार की सुबह साढ़े 11 बजे जब एमजी रोड पर ट्रैफिक काफी था, तभी पुलिसकर्मियों को तिराहे पर रखा हुआ एक कपड़े का झोला दिखाई दिया।
- पुलिसकर्मी नजदीक गए और पाया कि इसके अंदर टिफिन रखा हुआ है।
- इसके बाद एमजी रोड को रोक दिया गया। बम की आशंका जताते हुए थाना हरीपर्वत से फोर्स बुलाई गई।
- काफी जाम लग जाने पर पौने 12 बजे एमजी रोड के ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया। ट्रैफिक को सूर्य नगर से होकर चर्च रोड से एमजी रोड पर कर दिया गया।
- सूरसदन तिराहे को पुलिस ने सील कर दिया।
- दोपहर 12 बजे बम डिस्पोजल स्क्वायर्ड (बीडीएस) पहुंची। वह टिफिन को खोलने की कोशिश कर रही है।
- एसएसपी परमिंदर कुमार ने बताया कि सतर्कता के लिहाज से टिफिन की जांच की जा रही है।
- इससे पहले सोमवार और मंगलवार को भी शहर में बम की अफवाह से दहशत का माहौल था।
- क्वीन विक्टोरिया स्कूल के बाद हैप्पी सनराइज स्कूल को मिली बम से उड़ाने की चिट्ठी के बाद ताजमहल को किले में तब्दील कर दिया गया था।
आगे की स्लाइड्स में देखिए खबर से संबंधित तस्वीरें...