पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Torrent Power Electric Meter Indefinite Hunger Strike Against

आगरा: टोरंट पावर के बिजली के तेज मीटर चलने के खिलाफ अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आगरा. उपभोक्‍ताओं को गलत बिल देने के खिलाफ किसान शक्ति पार्टी के नेता बल्‍केश्‍वर पार्क में भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। उनका कहना है कि एक तरफ बिजली कटौती हो रही है। दूसरी तरफ जानबूझकर कंपनी ने ऐसे मीटर लगाए हैं, जो ज्‍यादा तेज चलते हैं। इससे कंपनी उपभोक्‍ताओं को ज्‍यादा रुपए का बिल लोगों को थमा रही है और जनता परेशान है।
पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मी भारती जाटव लगातार दूसरे दिन अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं। रविवार को उनके साथ डॉ.जयपाल सिंह, सूरज सिंह, गिरीश बघेल, डॉ.लोकेश कुमार सहित एक दर्जन लोग भूख हड़ताल में शामिल हो गए। यहां पर टोरेंट पावर से पीड़ित लोगों की भीड़ भी यहां पर मौजूद रहे।
यहां मौजूद रतन सिंह ने बताया कि समस्‍याओं को लेकर टोरंट पावर के अधिकारियों को कई बार ज्ञापन भी दिया जा चुका है। लेकिन कोई असर नहीं हुआ। इसके बाद अफसरों और प्रशासन को भी भूख हड़ताल की चेतावनी दी गई थी, लेकिन समाधान नहीं दिया गया। उनका कहना है कि टोरेंट पावर से जनता बहुत परेशान है।

भूख हड़ताल करने वालों ने टोरंट पावर के उत्पीड़न रोकने के अलावा जनता के बीपीएल और अन्त्योदय राशन कार्ड बनवाने की मांग की गई। साथ ही विधवा तथा विकलांग पेंशन दिलाने की मांग की गई है। किसान शक्ति पार्टी की उपाध्‍यक्ष लक्ष्‍मी भारती का कहना है कि टोरेंट पावर के बिल और मीटर को लेकर जांच होना बेहद जरूरी है।
फोटो: अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठी किसान शक्ति पार्टी के नेता।
दिल्‍ली की प्राइवेट बिजली कंपनियों की तरह ही आगरा में टोरेंट पावर के मीटर तेज चलते हैं। इसकी वजह से उपभोक्‍तओं को ज्‍यादा बिल देना पड़ रहा है। जब दिल्‍ली में मीटर की जांच हो सकती है तो आगरा में क्‍यों नहीं हो सकती। उन्‍होंने बताया कि उनकी मांगें जब तक नहीं मानी जाएंगी, तब तक वे सभी भूख हड़ताल पर बैठी रहेंगी।