तस्वीर में: आगरा के इसी होटल के कमरे में युवती ने किया था सुसाइड।
आगरा. ताजनगरी में शनिवार दोपहर एक युवती पर्यटक ने होटल में सुसाइड कर ली। सुबह से वह होटल के कमरे से बाहर नहीं निकली थी। तब वहां के कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो कमरे में युवती खूंटी पर पड़े फंदे से लटकी हुई थी। उसने सुसाइड नोट में लिखा है कि वह भरतपुर की रहने वाली है और खासतौर पर सुसाइड के लिए ही आगरा आई थी। बताते चलें कि आगरा के होटलों में पिछले छह महीने में पांचवे पर्यटक ने सुसाइड की है।
इस दौरान पहले चार पर्यटक सुसाइड कर चुके हैं। जुलाई में रकाबगंज ऐसी ही घटना हुई थी। जबकि बिजलीघर स्थित होटल में प्रेमी प्रेमिका ने एक साथ फांसी लगा ली थी। इससे पहले मई में भुवनेश्वर के फैशन टेक्नोलॉजी एक छात्र ने खुद को आग के हवाले कर दिया था। उसे एसएन मेडिकल कॉलेज में बचा लिया गया था। ज्यादातर सभी मामले लव, सेक्स और धोखे से जुड़े हुए थे।
पुलिस के अनुसार शनिवार को सुसाइड करने वाली युवती भरतपुर की जॉली उर्फ नीलम है। उसने अनुपमा नाम से 'होटल दा लॉरेटे' में शनिवार की सुबह कमरा लिया था। उसने खुद को कोलकाता की निवासी बताया था। उसने एक सुसाइड नोट लिखा और कमरे की खूंटी से फांसी लगा लिया।
आगे पढ़िए क्या लिखा उस सुसाइड नोट में....