पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Unique Parrot Heera Death Mistress Of Apprehending Slayer Agra Latest News Hindi

मालकिन के कातिलों को पकड़वाने वाले इस अनोखे तोते की हुई मौत, देखें तस्‍वीरें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फाइल फोटो: मालकिन नीलम शर्मा और तोते की तस्‍वीरों पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी गई।

आगरा.
'हीरा' तोते की मौत हो गई है। आप सोच रहे होंगे कि अाखिर तोते के मरने की खबर क्‍यों लिखी जा रही है, तो बता दें कि इस तोते ने अपनी मालकिन नीलम शर्मा के कातिलों को पकड़वाया था। यह घटना सात महीने पहले की है। बीते रविवार की रात 28 साल की उम्र में इस तोते ने अपनी अंतिम सांसें ली। सोमवार की सुबह मालिक विजय शर्मा ने यमुना नदी के किनारे तोते का अंतिम संस्‍कार किया।

सोमवार को कॉलोनी के सभी लोग विजय शर्मा के घर पर इकट्ठे हुए। यहां तोते को श्रद्धांजलि देने के लिए शोक सभा आयोजित की गई थी। इसके मालिक विजय बताते हैं कि उनकी पत्‍नी की हत्‍या के बाद पुलिस लगातार आरोपियों को ढूंढ़ने का प्रयास कर रही थी। पांच दिनों तक पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा था। इसके बाद जब अनोखेे तोता 'हीरा' के सामने संदिग्‍ध आरोपियों का नाम लिया गया तो उसने भांजे आशू (आशुतोष) के नाम पर हां कर दी।

इस बात की जानकारी पुलिस को भी दी गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी आशू से कड़ी पूछताछ की तो उसने लूट और हत्‍या की सभी बातें स्‍वीकार कर ली। यही नहीं, पुलिस ने लूट की रकम भी बरामद कर ली थी।

उस रात मालकिन और तोता घर पर अकेले थे

दरअसल, विजय शर्मा आगरा में एक प्रतिष्ठित अखबार के संपादक हैं। बीते 20 फरवरी को जब वह एक शादी कार्यक्रम में बाहर गए हुए थे, तभी दो अपराधियों ने लूट के दौरान उनकी पत्‍नी नीलम की हत्‍या कर दी थी। मृतका ने 27 साल पहले 'हीरा' नामक तोते को पाला था। वह उसे बच्चों की तरह लाड़-प्यार करती थीं। हत्‍या के दौरान तोता कमरे में ही था। उसके सामने आशुतोष ने बेरहमी से मालकिन की हत्‍या की थी। इसके बाद जाते समय आरोपी ने पिंजरे पर शॉल डाल दिया था।

आगे पढ़िए जब मालिक ने तोते से पूछा तो आरोपी हुए पर्दाफाश...