तस्वीर में: सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती घायल युवकी।
आगरा. ताज गंज क्षेत्र के कच्ची सराय मेंएकतरफा प्यार में एक युवक ने बुधवार की शाम युवती के घर में घुसकर उसे चाकू से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। इसके बाद उसने खुद अपने पेट में भी चाकू घोंप लिया। मौके पर मौजूद युवती की मां ने इस घटना को देख घबड़ा गई। उसने तुरंत घर के बाहर निकलकर पड़ोसियों को बुलाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने युवती और युवक को एसएन मेडिकल कॉलेज के इमर्जेंसी वार्ड में भर्ती करवाया है। युवती की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
बताते चलें कि युवती की शादी तय हो गई थी। इससे पड़ोसी युवक मुन्ना नाराज था। इसी कारण उसने बुधवार की शाम युवती पर चाकू से तबाड़तोड़ हमला कर दिया। इसके बाद जब वह गिर गई तो उसने खुद भी पेट में चाकू मार लिया। बताया जा रहा है कि वह शराब के नशे में था।
युवती से बहस होते ही चाकू से कर दिया हमला
पुलिस के अनुसार, शाम करीब छह बजे आरोपी मुन्ना अपने पड़ोसी के घर में चला गया। यहां वह बार-बार चिल्लाकर कह रहा था, ‘यदि तुम मेरी न हो सकी तो किसी की नहीं हो सकोगी।’ युवक की आवाज पड़ोसियों को भी सुनाई दे रही थी। इसी दौरान युवती और युवक में बहस हुई। इसके बाद उसने अपने पास रखे चाकू से युवती पर कई बार वार कर किया।
खुद को भी मार लिया चाकू
युवती की जांघ, पेट, बांह और पीठ पर चाकू के गहरे वार किए गए हैं। पूरा कमरा खून से लतपथ हो गया। इसके बाद युवक मुन्ना ने खुद के पेट में चाकू मार लिया। वह भी वहीं पर गिर गया। यह नजारा देखकर युवती की मां घबरा गई। वह बदहवास होकर घर से बाहर आकर सहायता के लिए पड़ोसियों को पुकारने लगी। पड़ोसी तुरंत मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया। युवती का ऑपरेशन किया जा रहा है।
आगे पढ़िए युवती की हालत गंभीर, आईसीयू में है भर्ती...