पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Up Byelection Agra Celebrated Minister Said Do Not Publish News Of Jam

आगरा: जीत की खुशी में नियम हुए दरकिनार, पूर्व मंत्री बोलीं जाम की खबर मत छापना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तस्‍वीर में: पूर्व राज्‍यमंत्री अंजुला माहौर (लाल सूट में) कार्यकर्ताओं के साथ जीत का जश्‍न मनाते हुए।
आगरा. मंगलवार को उपचुनाव में आठ सीटों पर जीत हासिल करने के बाद सपा में खुशी की लहर है। जीत का जश्‍न मनाने के लिए सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व राज्‍यमंत्री अंजला माहौर की अगुवाई में एमजी रोड के व्‍यस्‍ततम चौराहे हरीपर्वत पर कब्‍जा कर लिया। इस दौरान वहां ट्रैफिक व्‍यवस्‍था बिगड़ गई और राहगीरों को कड़े जाम का सामना करना पड़ा। वहीं, जब मंत्री से इस बारे में बात की गई तो वह बोली जाम की खबर मत छापना, कभी-कभी हो जाता है।

बताते चलें कि यूपी विधानसभा उपचुनाव में सपा ने जीत दर्ज कराई है। मंगलवार को परिणाम घोषि‍त होने के बाद से राज्‍य में जगह-जगह सपा कार्यकर्ता जीत का जश्‍न मना रहे हैं। इसी क्रम में शहर के व्‍यस्‍ततम चौराहे एमजी रोड पर सपा की पूर्व राज्‍यमंत्री अंजला माहौर की अगुवाई में सपा कार्यकर्ताओं ने कब्‍जा कर लिया। इसके बाद वहीं आतिशबाजी करने लगे।

जाम में फसी एंबुलेंस

चौराहे पर कार्यकर्ताओं हुजूम उमड़ने से लोगों को जाम का सामना करना पड़ा। इस दौरान एक एंबुलेंस भी जाम में फस गई। साथ ही नीली बत्ती गाड़ी भी जनता के साथ जाम का शिकार हो रही थी। वहीं, कैमरा देखकर कुछ सपाइयों ने एंबुलेंस को वहां निकलने का रास्‍ता दिया।

इसके बाद पुलिस बूथ के बाहर सपा की गाड़ी खड़ी कर दी गई और मिठाई बटती रही। चौराहे के एक तरफ थाना और एसपी सिटी का ऑफि‍स है। वहीं, दूसरी तरफ ट्रैफिक पुलिस बूथ होने के बाद भी किसी ने भी कार्यकर्ताओं को कुछ कहने की जहमत नहीं उठाई। इस दौरान व्यापार सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष अमित सिंह, युवा सपा नेता मदन मोहन शर्मा सहित कई कार्यकर्ता वहां मौजूद रहे।
आगे तस्‍वीरों में देखिए जीत का जश्‍न मनता रहा, लोग परेशान होते रहे...