पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Water Logging People Voice Solutions Police Pointed Sticks

जलभराव के समाधान के लि‍ए उठाई आवाज तो खानी पड़ी पुलि‍स की लाठि‍यां, देखें तस्‍वीरें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तस्‍वीर में: महि‍लाओं और बच्‍चों पर लाठि‍यां बरसाते पुलि‍स कर्मी।
आगरा. दयालबाग के नगला बूढ़ी के लोगों को सोमवार को क्षेत्र में हो रहे जलभराव की समस्या के समाधान के लि‍ए आवाज उठाना भारी पड़ गया। मौके पर पहुंची पुलि‍स ने मामले को शांत कराने के बजाय लाठि‍यां भांजनी शुरू कर दी। इस दौरान कई महि‍लाओं और बच्‍चों को चोटें भी आई। फि‍लहाल मामला शांत है, लेकि‍न पुलि‍स की इस कार्रवाई से लोगों में रोष है।
मामला थाना न्यू आगरा के दयालबाग के नगला बूढ़ी क्षेत्र का है। यहां के शीतला गली और आसपास की गलियों में नालि‍यां जाम होने के कारण जलभराव की समस्या रहती है। कुछ महीने पहले पानी में करंट आने की वजह से बस्ती में एक युवक की मौत भी हो गई थी। इसके बाद से ही लोगों में गुस्‍सा था।
तीन दि‍न पहले भी लोगों ने लगाया था जाम
संबंधि‍त वि‍भाग से कई बार गुहार लगाने के बाद भी समस्‍याएं जस की तस बनी हुई थी। इससे गुस्‍साए लोगों ने तीन दिन पहले भी क्षेत्र में दयालबाग रोड पर जाम लगाया था। उस दौरान स्‍थानीय पार्षद रजनी दिवाकर के लोगों को आश्वासन देकर जाम खुलवा दि‍या था। इसके बावजूद समस्‍याओं का समाधान नहीं हुआ।
प्रदर्शन कर रहे लोग अफसरों से मि‍लने की कर रहे थे मांग
इसी से गुस्‍साए लोगों ने सोमवार की सुबह करीब 10 बजे एकत्र होकर सड़क जाम कर दि‍या। सूचना मि‍लते ही पुलि‍स मौके पर पहुंची और जाम खुलवाने की कोशिश की। हालांकि‍, प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि‍ आला अधिकारियों के आने के बाद ही जाम खोला जाएगा। इस पर थाना न्‍यू आगरा के इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह पुलि‍स बल के साथ मौके पर पहुंचे।
आगे पढ़ि‍ए पुलि‍स की इस कार्रवाई से लोगों में है आक्रोश…