पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Woman Dead Body Float Channel Agra Latest Crime News

फतेहपुर सीकरी के एक नहर में तैरती मिली युवती की लाश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आगरा. फतेहपुर सीकरी के जाजऊ गांव की एक छोटी नहर में युवती का शव मिला है। बताया जा रहा है कि अज्ञात लोगों ने इसे मंगलवार की रात को यहां फेंक दिया। अब तक युवती की शिनाख्त़ नहीं हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ग्रामीण राहुल ने बताया कि बुधवार सुबह जब खेत में फसल को देखने के लिए लोग इधर से गुजर रहे थे तब उन्‍हें शव दिखाई दिया। इसके बाद यहां पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। कुछ लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी है। युवती ने सलवार कुर्ता पहना हुआ है। शव को देखकर लगाता है उसके साथ जबरदस्ती की गई और बाद में हत्‍या कर शव को ठिकाना लगाने के लिए नहर में फेंक दिया गया।
ग्रामीणों का कहना है कि इस छोटी नहर में कई शव मिल चुके हैं और उनकी शिनाख्त़ नहीं हो सकी है। घटना स्थल आगरा-फतेहपुर सीकरी मार्ग के पास ही है। दो महीने पहले भी इसी माइनर में एक युवक का शव मिला था। लेकिन वह युवक आस-पास के किसी भी गांव का निवासी नहीं था।
छोटी नहर की गहराई इतनी नहीं है कि कोई भी आदमी इसमें डूब जाए। आशंका जताई जा रही है कि युवती के साथ अनहोनी हुई है और इसके बाद उसकी हत्‍या करके यहां फेंक दिया गया। एसपी ग्रामीण बबिता साहू ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए शव को एसएन मेडिकल कॉलेज में भेजा गया है। इसके बाद ही पता चल सकेगा कि युवती की मौत कैसे हुई है।
उन्‍होंने बताया कि वाहनों के यहां तक आने के सबूत नहीं मिले हैं। कुछ जूतों के निशान खेत में मिले हैं। हालांकि ये निशान शव मिलने के बाद आए ग्रामीण के भी हो सकते हैं। उन्‍होंने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है।
तस्वीर में: फतेहपुरी सीकरी के जाजऊ गांव के छोटी नहर में युवती का शव।