पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Woman Drama Boyfriend Wedding Bride Refuses Marry Agra News

आगरा: मंडप पहुंची महिला, दूल्हे पर लगाया दूसरी शादी का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: दूल्हे के परिवार वाले।
आगरा. आगरा के हरिपर्वत थाना क्षेत्र में रविवार को एक मैरिज होम में जमकर हंगामा हुआ। शादी के मंडप पर पहुंची एक महिला अपने परिवार के साथ पहुंची। उसने दूल्हे पर दूसरी शादी का आरोप लगाया। उसका कहना है कि वह युवक को पिछले तीन साल से जानती है। उसने शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया। अब किसी और से शादी कर रहा है। ऐसे में हंगामे के बीच दुल्हन ने भी शादी से इनकार कर दिया। इस तरह दूल्हे को बिना दुल्हन के वापस लौटना पड़ा।
बताते चलें कि ऐसा ही मामला लखनऊ के हजरतगंज इलाके में आया था। बीते 1 दिसंबर को होटल क्लार्क अवध में हो रही रसूखदार की शादी में एक युवती ने जमकर बवाल मचाया। खुद को दूल्हे की प्रेमिका बताने वाली लड़की ने शादी का विरोध किया।
उसने लोगों के सामने हाइवोल्टेज ड्रामा किया। अपने परिजनों के साथ मिलकर शादी रूकवाने लगी। उसका आरोप था कि युवक के साथ उसकी दोस्ती सोशल नेटवर्क पर हुई थी। दोनों की शादी भी हो चुकी है। अब धोखा देकर वह दूसरी शादी कर रहा है।

इस दौरान होटल के बाउंसरों ने उसकी पिटाई भी की। कई घंटे मूकदर्शक रही महिला थाने की पुलिस हरक में आई, तो रसूखदार के बाउंसरों ने पुलिस और मीडिया के लोगों से मारपीट की। इस भी रसूखदार दूल्हे ने आनन-फानन में फेरे लिए। दुल्हन को साथ लेकर वह दूसरे गेट से निकल गया। युवती ने महिला थाने की इंस्पेक्टर और वीमेन पावर लाइन के प्रभारी पर रसूखदार से सांठगांठ के आरोप लगाए हैं।
आगे देखिए, खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें...