पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Woman Gave Born Three Children Healthy Baby Couple Happy

महि‍ला ने तीन बच्‍चों को दि‍या एक साथ जन्‍म, स्‍वस्‍थ बच्‍चे देख दंपत्‍ति‍ हैं खुश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तस्‍वीर में: एक साथ पैदा हुए तीनों बच्‍चे।
आगरा. एक निजी अस्‍पताल में शनिवार की सुबह एक महिला ने तीन बच्‍चों को जन्‍म दिया। खास बात यह है कि‍ सामान्‍य डिलीवरी हुई और तीनों बच्‍चे स्‍वस्‍थ्‍य हैं। इनमें दो लड़की और एक लड़का है। एक साथ तीन औलाद पाकर पति‍-पत्‍नी काफी खुश हैं। डॉक्‍टर का कहना है कि इस तरह का मामला रेयर होता है। इसकी वजह जेनेटिक समस्‍या या तीन स्‍पर्म के एक साथ अंडाणु मि‍लने से होता है।
इन बच्‍चों के पिता प्रवीण शर्मा लैब टेक्‍नि‍शियन हैं और कमला नगर के दुर्गा नगर कॉलोनी के रहने वाले हैं। उनकी पत्‍नी साधना शर्मा को प्रसव पीड़ा होने पर ओल्‍ड विजय नगर कॉलोनी स्थित वूमेन पल्‍स हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। यहां पर डॉ. बबिता गुप्‍ता और उनकी टीम ने साधना की डि‍लीवरी सामान्‍य तरीके से कि‍या।
बताते चलें कि‍ साधना ने शुनि‍वार की सुबह 3.35 बजे पहली लड़की को जन्‍म दिया। फिर 3.40 बजे दूसरी लड़की पैदा हुई। इसके बाद 3.48 बजे लड़का हुआ। महिला सामान्‍य डिलीवरी करवाना चाहती थी और उसकी यह इच्‍छा पूरी हो गई। डॉ. बबिता के मुताबिक, प्रसव कराने में थोड़ी दिक्‍कत हुई। इनमें से दो बच्‍चे पेट में उल्‍टे थे। इसके बावजूद सामान्‍य तरीके से ही डि‍लीवरी पूर्ण हो गया। इसमें किसी बाहरी मशीन का इस्‍तेमाल नहीं करना पड़ा।
डेढ़-डेढ़ कि‍लोग्राम के हैं तीनों बच्‍चे
डॉ. बबिता ने बताया कि एक साथ तीन बच्‍चे की सामान्‍य डिलीवरी उन्‍होंने पहली बार करवाई है। ऐसा लाखों में कुछ ही केस होते हैं। इन बच्‍चों का वजन डेढ-डेढ़ किलोग्राम है। डॉक्‍टर ने बताया कि एक साथ तीन बच्‍चों के लायक गर्भाशय नहीं होता है, इसलिए बच्‍चों का वजह कम है।
आगे पढ़ि‍ए तीनों बच्‍चों को स्‍वस्‍थ देख खुश हैं दंपत्‍ति‍…