पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Women Injured Bike Stones Police Dispute Uttar Pradesh Latest News

पत्थरबाजी में चार महिलाओं समेत छह घायल, बाइक को किया आग के हवाले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आगजनी में धू-धू कर जलती बाइक और उसे बुझाने की कोशिश करती पुलिस (तस्वीर में)
आगरा. जगदीशपुरा थाने क्षेत्र के किशोरपुर में सोमवार की शाम आगजनी और पत्थरबाजी में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। इसमें चार महिलाओं के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। उपद्रव करने वालों ने इस दौरान बाइक को भी आग के हवाले कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मशक्कत से लोगों को समझा बुझाकर शांत करवाया।
जानकारी के मुताबिक, पत्थरबाजी की शुरूआत सोमवार की देर शाम मामूली कहासुनी से हुई। इसके पीछे ससुराल और मयके पक्ष के लोग शामिल हैं। किशोरपुरा के कमरूद्दीन के बेटे बशीर और रसीद की शादी शबाना और आशिया से फरवरी 2014 को हुई थी। इसके बाद ही दोनों परिवारों में पारिवारिक कलह होने लगा। शबाना और आशिया घर में झगड़े के बाद मायके पहुंच गईं।
दूसरे पक्ष के लोगों के बाइक में आग लगाने को लेकर हुई पत्थरबाजी
शबाना और आशिया के मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर हमला कर दिया। इससे स्थानीय लोग भी इसमें शामिल हो गए। देखते ही देखते मारपीट और पत्थरबाजी शुरू हो गई। इस बीच कमरुद्दीन के घर के बाहर रखी बाइक में लोगों ने आग लगा दी। इसके बाद दूसरा पक्ष भी हमलावर हो गया। उसने भी मायके वालों की बाइक में आग लगाने की कोशिश की।
दोनों पक्षों ने एक दूसरे के ऊपर दर्ज करवाई एफआईआर
इस हंगामे और पत्थरबाजी में पूरा मोहल्ला शामिल होकर मायके वालों पर टूट पड़ा। दोनों पक्ष एक दूसरे पर काफी देर तक पथराव करते रहे। इस बीच मार पिटाई और आगजनी की सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। कई थानों की फोर्स यहां पर पहुंची। इसके बाद हालात को काबू किया गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ जगदीशपुरा थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। एसपी सिटी समीर सौरभ का कहना है कि दोनों पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
आगे देखिए, मामूली विवाद को लेकर हुए पथराव में घायलों की तस्वीरें...