पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

PICS: प्‍यार के लिए तोड़ी मजहब की दीवार तो कोर्ट में हुई पिटाई

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आगरा. उन दोनों ने प्‍यार के खातिर मजहब की दीवार भी तोड़ दी। लेकिन उन दोनों के मजहब मानने वालों ने उसे अदालत में भी नहीं छोड़ा। शादी करने पर गुरुवार को युवक-युवती के परिवारवाले दीवानी अदालत परिसर में ही भिड़ गए। दोनों ने पहले युवक-युवती को पीटना शुरू किया इसके बाद दो तरफा जबरदस्‍त मारपीट हुई।
दोनों तरफ से करीब पचास लोग पहुंचे थे। युवती बुर्का पहनकर आई थी। ताकि किसी को पता न चल सके। लेकिन उसके परिवार वालों ने पहचान लिया। गुस्‍साए परिजनों ने उसका बुर्का फाड़ दिया। इसके बाद दोनों तरफ के वकील आमने सामने आ गए।
माहौल गर्म हुआ और मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान यहां का माहौल भगदड़ जैसा होने लगा। हालात पुलिस के काबू से बाहर होने लगा। तब पीएसी बुलाई गई। इस दौरान कई घायल हो गए।
तस्वीरों के जरिए जानिए पूरा मामला...