इलाहाबाद. दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) रिकॉर्ड तोड़ ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे देश में कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। इसी कड़ी में मंगलवार को इलाहाबाद यानि, प्रयागनगरी में भी आप के कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर जमकर जीत की खुशी का इजहार किया। इस दौरान उन्होंने जहां एक दूसरे-को मिठाइयां खिलाई, वहीं नगाड़े की थाप पर जमकर थिरके।
बताते चलें कि मंगलवार की सुबह जैसे ही आम आदमी पार्टी के पक्ष में रूझान आने शुरू हुए, कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल बनने शुरू हो गए। वहीं, दोपहर बाद जब स्थिति पूरी तरह पार्टी के पक्ष में आने लगा, कार्यकर्ता ढोले-नगाड़े लेकर सड़क पर निकल पड़े। इस दौरान जहां वे एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर मुंह मिठा कराने लगे, वहीं नगाड़ों की थाप पर थिरकने लगे। इस कार्यक्रम में भारी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं।
कार्यकर्ता अपने-अपने सिर पर जहां आम आदमी पार्टी लिखा हुआ टोपी पहने थे, वहीं हाथों में ‘कांग्रेस-बीजेपी धोखा है, प्रदेश बचाओ मौका है’ लिखी हुई तख्तियां लेकर आम आदमी पार्टी जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। इसके अलावा पार्टी के मुखिया अरविंद
केजरीवाल का पोस्टर लेकर उनके मुंह में मिठाई खिला रहे थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं का कहना था कि दिल्ली से निकला संदेश दूर तक अपना असर डालेगा और यह समूचे देश की राजनीति को प्रभावित करेगा।
आगे देखिए पोस्टर पर केजरीवाल के मुंह में मिठाई खिलाते और डांस करते कार्यकर्ताओं की तस्वीरें…