फोटो: इलाहाबाद में व्यापारियों के बंद के दौरान बाजारों में कर्फ्यू जैसा माहौल।
इलाहाबाद. व्यापारी नेता और पूर्व सांसद बनवारी लाल कंछल पर लखनऊ में वकीलों द्वारा किए गए हमले के विरोध में गुरुवार को इलाहाबाद में बाजार बंद रहे। एकजुट व्यापारियों ने मॉल और पेट्रोल पंप भी बंद करा दिए। इससे आम लोगों को खासी परेशानी हुई। इस दौरान व्यापारियों ने सभा कर आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन तेज करने की बात कही।
प्रयाग व्यापार मंडल के नेतृत्व में जिले के अधिकांश व्यापार मंडलों ने बंद को समर्थन दिया। इस दौरान शहर के साथ ही आसपास के बाजार भी गुरुवार को बंद रहे। शहर के मॉल और पेट्रोल पंप भी व्यापारियों ने बंद करवा दिए। व्यापारी नर्सिंग होम भी बंद करवाना चाहते थे। हालांकि, नर्सिंग होम संचालक इसके लिए पूरी तरह तैयार नहीं हुए।
इन इलाकों में रही पूरी बंदी
शहर के चौक, सिविल लाइंस, कटरा, ममफोर्डगंज, कर्नलगंज और मुट्ठीगंज आदि इलाकों में बंदी का पूरी तरह असर दिखा। सिविल लाइंस इलाके में मॉल और पेट्रोल पंप भी बंद रहे। इससे आम लोगों को पेट्रोल के लिए दर-दर भटकना पड़ा। कुछ पेट्रोल पंप दोपहर तक खुले थे, जिन्हें व्यापारियों ने जबरन बंद करवा दिया।
सभा में बुलंद की आवाज
व्यापारियों ने अलग-अलग इलाकों में सभा कर कंछल पर हुए हमले के खिलाफ आवाज बुलंद की। प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय आरोरा ने सिविल लाइंस में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी तक आंदोलन जारी रहेगा।
आगे पढ़िए जुलूस निकालकर व्यापारियों ने दिखाई एकजुटता…