तस्वीर में: पुलिस की गाड़ी को घेरकर हंगामा करते वकीलों को समझाने की कोशिश करती पुलिस।
इलाहाबाद. हाईकोर्ट में सुरक्षा की मांग करने आए एक प्रेमी जोड़े को पुलिस ने हिरासत में लेने की कोशिश की। इसकी जानकारी मिलते ही वकीलों ने पुलिस को दौड़ा लिया। देखते ही देखते हंगामा शुरू हो गया। वकीलों से बचने के लिए पुलिस अपना वाहन छोड़कर भागी तो उनके वाहन पर पथराव किया गया। इस दौरान पथराव में पुलिस कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। बाद में स्थानीय पुलिस ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
दरअसल एटा का एक प्रेमी जोड़ा मंगलवार को हाईकोर्ट में आया था। प्रेमी के खिलाफ प्रेमिका के परिजनों ने थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। इसलिए इन दोनों के यहां आने की खबर मिलते ही एटा पुलिस युवक को गिरफ्तार करने के लिए हाईकोर्ट पहुंच गई। हाईकोर्ट के बाहर ही पुलिस घात लगाकर बैठी थी।
प्रेमी को हिरासत में लेते ही प्रेमिका ने मचाया शोर
प्रेमी जोड़ा जैसे ही हाईकोर्ट के गेट पर पहुंचा पुलिस कर्मियों ने युवक को खींचकर अपनी जाइलो गाड़ी में बैठाने का प्रयास किया। यह देख युवती ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास मौजूद वकील वहां पहुंच गए। वकीलों ने पूरा मामला समझते ही पुलिस कर्मियों को घेर लिया। पुलिसकर्मी युवक को छोड़ने को तैयार नहीं थे।
आगे पढ़िए पुलिस कर्मी भागे तो वकीलों ने गाड़ी पर उतारा गुस्सा...