पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Allahabad JE Murder Case Disclosed Two Arrested

इलाहाबाद: जेई हत्याकांड का खुलासा, दो बदमाश गि‍रफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तस्‍वीर में: पुलि‍स गि‍रफ्त में जेई हत्याकांड के दो आरोपी (बीच में)।

इलाहाबाद. नैनी के खरकौनी में हुए रुरल इंजीनि‍यरिंग सर्वि‍स (आरईएस) के जेई हत्याकांड का पुलिस ने शनिवार को खुलासा किया है। उनकी हत्या चोरों ने की थी। चोरी के इरादे से घर में घुसने की कोशिश कर रहे एक चोर को उन्‍होंने पकड़ लिया था। इस दौरान उसके साथी ने जेई को गोली मार दी। पुलिस ने इस मामले में दो बदमाशों को गिरफ्तार भी किया है।
बताते चलें कि‍ 13 सितंबर की सुबह जेई रजनीश त्रिपाठी की अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दी थी। इस मामले में उनके साले देवानंद द्विवेदी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हत्याकांड के खुलासे को लेकर आरईएस के कर्मचारियों ने एक दिन की हड़ताल भी की थी।
टीएसएल रेलवे क्रॉसिंग के पास चढ़े पुलि‍स के हत्‍थे
नैनी कोतवाल इंद्रजीत चतुर्वेदी ने बताया कि हत्याकांड के खुलासे को लेकर एक टीम को लगाया गया था। इसी दौरान शुक्रवार की रात मुखबिर की सूचना पर टीएसएल रेलवे क्रॉसिंग के पास से दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से तमंचे भी मिले हैं।
पकड़े गए बदमाशों ने कबूल की हत्‍या की बात
पूछताछ के दौरान पकड़े गए बदमाश मेजा के बकचुंदा निवासी अशोक कुमार पासी और औद्योगिक क्षेत्र स्थित नेवादा समोगर निवासी मथुरा प्रसाद भारतीय ने जेई हत्याकांड में शामिल होने की बात कबूल कर ली है। मामले का तीसरा आरोपी सहेंद्र अभी भी फरार है।
आगे पढ़ि‍ए चोरी के नीयत से घुसे थे घर में…