पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Allahabad University Hostel Firing Student Injured Latest News

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के हॉस्टल में दो गुटों में फायरिंग, एक घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तस्‍वीर में: गोली लगने के अस्‍पताल में भर्ती दिनेश सिंह पटेल।

इलाहाबाद.
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के ताराचंद्र छात्रावास में मंगलवार को दो गुटों के बीच हुई फायरिंग में एक छात्र गोली लगने से घायल हो गया। घटना के बाद हॉस्‍टल के छात्रों ने एक गुट की कार में जमकर तोड़फोड़ भी की। घायल छात्र को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छात्रों ने हमले के विरोध में कर्नलगंज थाने का घेराव भी किया।

फिलहाल आरोप-प्रत्यारोप के बीच किसी गुट ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है। विश्वविद्यालय परिसर और आसपास के इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस और पीएसी के साथ अर्द्धसैनिक बल को तैनात कर दिया गया है।

चुनावी रंजिश का है मामला

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में अगले माह छात्रसंघ के चुनाव होने हैं। इसे लेकर छात्र अपने-अपने गुट को जिताने की जोड़-जुगत में लगे हैं। छात्रसंघ के वर्तमान उपाध्यक्ष विपिन सिंह के मुताबिक, वह दो कारों से प्रचार के लिए शाम को ताराचंद्र छात्रावास गए थे। यहां उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी विवेक सिंह उर्फ अनुज के मौसेरे भाई काजू से उसका विवाद हो गया। इसी दौरान काजू ने उनके ऊपर गोली चला दी। उनके साथ मौजूद सरायइनायत का रहने वाला दिनेश सिंह पटेल (22) अचानक सामने आ गया और उसे गोली लग गई।

कार में हुई जमकर तोड़फोड़

फायरिंग की घटना के बाद विपिन की एक कार में जमकर तोड़फोड़ की गई। दरअसल, जब छात्र दिनेश को लेकर अस्पताल जाने लगे तो कुछ छात्रों ने उनकी एक कार रोक ली। इसके बाद हॉस्‍टल में मौजूद कार में जमकर तोड़फोड़ की गई।
आगे पढ़िए विपिन पर हॉस्‍टल में घुसकर फायरिंग का आरोप...